Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैरिस ने सेमीफाइनल में प्रजनेश को हराकर उलटफेर किया, मुकुंद भी बाहर

चेन्नई
आस्ट्रेलिया के गैर वरीय एंड्रयू हैरिस ने शनिवार को यहां चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय प्रजनेश गुणेश्वरन को शिकस्त देकर उलटफेर किया। विम्बलडन और फें्रच ओपन में पूर्व जूनियर युगल विजेता हैरिस ने भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी को 6-4, 3-6, 6-0 से पराजित किया। टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी क्योंकि 16वीं वरीयता प्राप्त शशिकुमार मुकुंद भी दूसरे सेमीफाइनल में दूसरे वरीय कोरेन्टिन मौटेटे से 6-3 4-6 2-6 से हारकर बाहर हो गये। हैरिस ने मैच के दौरान बेहतरीन ग्राउंडस्ट्रोक लगाये और मौकों का फायदा उठाया। प्रजनेश ने वापसी करने का प्रयास करते हुए दूसरा सेट अपने नाम किया, पर वह तीसरे सेट में हैरिस के आगे नहीं टिक सके। वहीं मुकुंद की टूर्नामेंट में शानदार लय भी प्रच्चंस के खिलाड़ी के खिलाफ समाप्त हो गयी और कोरेन्टिन ने फाइनल में हैरिस से भिड़ने का हक पाया।