Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी से नहीं बल्कि इस दिग्गज विकेटकीपर से सीखा विकेटकीपिंग के गुण: ऋषभ पंत

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. भारतीय टीम से दिनेश कार्तिक को बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह टीम में ऋषभ पंत को मौका मिला है. पंत को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम से आराम दिया गया था.

इस बीच भारतीय टीम का ये खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से टीम में जगह मिली. इंग्लैंड में लाल ड्यूक गेंद की स्विंग के कारण पंत ने बाई के रूप में काफी रन दिए थे. ऑस्ट्रेलिया में हांलाकि उन्होंने 20 कैच पकड़कर वापसी की जिसमें एडीलेड में विश्व रेकार्ड की बराबरी करते हुए 11 कैच लपकना भी शामिल है.

इस दिग्गज से सिखा विकेटकीपिंग के गुण 

“इंग्लैंड में कीपिंग करना बिल्कुल अलग तरह का अनुभव था उस दौरे के बाद मैंने एनसीए में किरण सर  के साथ काम किया. इसमें हाथ की स्थिति और शरीर की मुद्रा पर ध्यान देना शामिल था.हर विकेटकीपर का अपना तरीका होता है, मैंने थोड़ा सा बदलाव किया जिसका मुझे फायदा मिला”

मिले मौके का फायदा उठाना चाहिए 

“जब आप कम उम्र में टीम का हिस्सा बनते हैं तब आप अधिक से अधिक सीखने की कोशिश करेंगे, बेहतर है कि आप उन मौकों का फायदा उठाएं जो आपको मिले”

इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाने से आत्मविश्वास बढ़ा 

“जब मैंने इंग्लैंड में शतकीय पारी खेली तो आत्मविश्वास एक अलग स्तर पर पहुंच गया था. उसके बाद मैं लगातार सोचने लगा कि कुछ क्षेत्रों में कैसे सुधार कर सकता हूं. इंग्लैंड में शुरू हुई सीखने की प्रक्रिया का फायदा ऑस्ट्रेलिया में मिला”

मुश्किल स्थिति से निपटना सिख लिया  है 

 “असुरक्षा का माहौल हमेशा आपके साथ रहेगा, चाहे आप भारत के लिए खेलें या अपने आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए. एक खिलाड़ी की पहचान उसी बात से होती है कि वह मुश्किल स्थिति से निपट कर कैसा प्रदर्शन करता है”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post धोनी से नहीं बल्कि इस दिग्गज विकेटकीपर से सीखा विकेटकीपिंग के गुण: ऋषभ पंत appeared first on Sportzwiki.