Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लेग स्पिन क्या है ? ऑफ स्पिन से ज्यादा लेग स्पिन खेलने में इतनी मुश्किल क्यों आती है यहाँ जाने

इस समय विश्व क्रिकेट में लेग स्पिन करने वालों का दबदबा है. भारत में पिछले कुछ सालों से जो जीत हासिल की है. उसमे चहल और कुलदीप यादव का बहुत बड़ा रोल रहा है. वहीं राशीद खान ने भी पूरे विश्व में टी-20 लीग हो या अफगानिस्तान के लिए हर मैच में कमाल की गेंदबाजी की है.

इन खिलाड़ियों को इस समय विश्व का सबसे बेहतरीन गेंदबाज माना जाता है. ये खिलाड़ी ऑफ स्पिनर से ज्यादा सफल क्यों हैं और लेग स्पिनर कैसे ऑफ स्पिन से ज्यादा खरनाक है हम आपको बताते हैं.

पहले जाने लेग स्पिन क्या है?

लेग स्पिन क्रिकेट के खेल में स्पिन गेंदबाजी का एक प्रकार है.एक लेग स्पिनर दाएं हाथ से कलाई घुमाकर गेंद डालता है जिससे गेंद पड़ने के बाद पिच के दाहिनी ओर से बाई ओर को घूम जाती है. जब गेंद बाउंस करती है, तो स्पिन कि वजह से गेंद तेज़ी से दाएं से बाएं को जाती है.

यानि कि दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए पैर की ओर से दूर. बाकी सभी स्पिन गेंदबाजों कि तरह एक लेग स्पिन गेंदबाज़ भी तेज़ गेंदबाजों से कम गति पर गेंद फैंकता है.

कैसे करे स्पिन गेंदबाजी 

अपनी पहली दो फिंगर्स को बॉल के ऊपर रखें. वहीं थंब को भी दोनों फिंगर्स से कुछ दूर रखें. रिंग फिंगर और लिटिल फिंगर को ट्विस्ट कर नीचे लगाएं. सिर्फ ऐसी छोटी-छोटी से बातें अगर आप ध्यान रखें तो आप भी अपने अच्छी लेग स्पिन कर सकते हैं.

क्यों ज्यादा सफल होते हैं लेग स्पिनर!

अगर क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर को देखें तो ऑफ स्पिन गेंदबाज से ज्यादा सबसे ज्यादा विकेट लेग स्पिनर लेते हैं. चाहे वो शेन वार्न हो या फिर अनिल कुंबले. जब भी बल्लेबाज लेग स्पिन को ज्यादा बड़ा शॉट खेलने जाते हैं. गेंद की गति में कमी और घुमाव की वजह से गेंद  ज्यादा दूर नहीं जा पाती जिसका फायदा गेंदबाज को होता है. इस वजह से लेग स्पिनर ज्यादा सफल होते हैं.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post लेग स्पिन क्या है ? ऑफ स्पिन से ज्यादा लेग स्पिन खेलने में इतनी मुश्किल क्यों आती है यहाँ जाने appeared first on Sportzwiki.