ऑस्ट्रेलिया की टीम 24 फरवरी से भारत के दौरे पर आ रही है। इससे पहले दोनों टीमों ने ऑस्ट्रेलिया में तीन टी-20, चार टेस्ट और तीन वनडे मैचों सीरीज खेली थी। अब भारत में दोनों टीमें दो टी-20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी-20 सीरीज के बाद 2 मार्च से वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
स्टार स्पोर्ट्स ने जारी किया ऐड

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए स्टार स्पोर्ट्स ने एक ऐड जारी किया है। इसमें पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया में ऋषभ पंत और टिम पेन के बीच हुए विवाद को मुद्दा बनाया गया है।
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट मैच कप्तान टिम पेन ने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत को बेबी सिटर बनने का ऑफर दिया था। यह वाकया काफी मशहूर हुआ था और अब इसी पर स्टार सपोर्ट ने ऐड बनाया है।
Every baby needs a babysitter –
and
would remember this well!
The Aussies are on their way and here’s how @virendersehwag is welcoming ’em! Watch Paytm #INDvAUS Feb 24 onwards LIVE on Star Sports to know who will have the last laugh. #Babysitting pic.twitter.com/t5U8kBj78C
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 10, 2019
मैथ्यू हेडन ने जताई नाराजगी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने इस ऐड पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसके लिए वीरेंन्द्र सहवाग को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला है। उन्होंने विश्व कप भी याद दिलाई है। हेडेन ने लिखा
“वीरू बॉय ऑस्ट्रेलिया को कभी मजाक की तरह न लो।”
#BeWarned Never take Aussie’s for a joke Viru Boy @virendersehwag @StarSportsIndia Just remember who’s baby sitting the #WorldCup trophy https://t.co/yRUtJVu3XJ
— Matthew Hayden AM (@HaydosTweets) February 11, 2019
ऑस्ट्रेलिया के नाम बड़ा रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया विश्व कप इतिहास की सबसे सफल टीम है। उन्होंने अभी तक 5 विश्व कप जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहला विश्व कप 1987 में इंग्लैंड को हराकर जीता था। उसके बाद 1999, 2003 और 2007 में लगातार तीन साल इस टूर्नामेंट को जीता था।
2011 में भारत ने इसे जीता था लेकिन 2015 में एक बार फिर ऑस्ट्रलिया ने इस ट्रॉफी को जीता था। उनका हालिया फॉर्म जरुर अच्छा नहीं रहा है लेकिन विश्व कप में कोई भी टीम ऑस्ट्रेलिया को हल्के में नहीं ले सकती।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post स्टार स्पोर्ट्स के बेबी सिटींग ऐड पर मैथ्यू हेडन का फूटा गुस्सा, वीरेंद्र सहवाग को दी नसीहत appeared first on Sportzwiki.
and
would remember this well! 