खेल डेस्क।लगता है वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वनडे शृंखला में भी इंग्लैंड की परेशानियां कम नहीं होने वाली हैं। वनडे शृंखला के दो मैचों के लिए वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल की टीम में वापसी हुई है।इंग्लैंड को तीन मैचों की टेस्ट शृंखला के पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अब विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल और एविन लुइस के वनडे टीम में शामिल होने से इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है।
भारत की ओर से दूसरे टी-20 में इन खिलाडिय़ों को मिलेगा मौका, इन्हें बैठना पड़ सकता है बाहर
वेस्टइंडीज के इन दोनों क्रिकेटरों की पहले दो वनडे के लिए घोषित 14 सदस्यीय विंडीज टीम में वापसी हुई है। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे 20 फरवरी को बारबाडोस में केनसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शूमार क्रिस गेल वेस्टइंडीज की ओर से आखिरी बार जुलाई 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में खेले थे।
इसके बाद क्रिस गेल ने निजी कारणों से भारत और बांग्लादेश दौरों के लिए अनुपलब्ध घोषित कर दिया था। वहीं लुइस भी किन्हीं कारणों से भारत दौरे पर नहीं आ सके थे।बाएं हाथ के बल्लेबाज निकोलस पूरन को पहली बार वेस्टइंडीज की एकदिवसीय टीम में जगह दी गई है। जबकि कप्तान जैसन होल्डर और ऑफ स्पिनर एश्ले नर्स ने भी टीम में वापसी की।
वेस्टइंडीज टीम: जैसन होल्डर (कप्तान), फेबियन एलेन, देवेंद्र बिशू, डैरेन ब्रावो, क्रिस गेल, शिमरॉन हेटमेयर, शाई होप, एविन लुइस, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल, केमार रोच, ओशाने थॉमस।