Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चौरसिया, कपूर ने पर्थ में कट में जगह बनायी

पर्थ
भारत के एसएसपी चौरसिया ने कुछ विषम पलों से उबरकर शुक्रवार को यहां आईएसपीएस हांडा विश्व सुपर 6 पर्थ गोल्फ टूर्नामेंट के कट में जगह बनायी। पहले दौर के बाद संयुक्त पांचवें स्थान पर चल रहे चौरसिया ने दूसरे दौर में दो ओवर 74 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 37वें स्थान पर हैं। यह चौरसिया का 2019 में तीन टूर्नामेंट में पहला कट है। एक अन्य भारतीय शिव कपूर (73-70) भी कट में जगह बनाने में सफल रहे लेकिन चार अन्य भारतीय अजितेश संधू (71-73), एस चिक्कारंगप्पा (73-71), खालिन जोशी (73-72) और विराज मदप्पा (74-75) कट से चूक गये।