Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: बिग बैश फाइनल में रन आउट होने के बाद आरोन फिंच ने कुर्सी पर निकाला गुस्सा

ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी-20 लीग बिग बैश का आज फाइनल मुकाबला खेला गया। यह मैच मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच गया। इस मैच में शानदार वापसी करते रेनेगेड्स ने 13 रनों से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेनेगेड्स ने 145 रन बनाये लेकिन शानदार गेंदबाजी करते हुए उन्होंने स्टार्स को 132 रनों पर रोक दिया।

रेनेगेड्स का टॉप ऑर्डर फ्लॉप

पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेनेगेड्स की शुरुआत खराब रही और उनके टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज एक के बाद एक करते पवेलियन लौटने लगे। 11 ओवर में सिर्फ 65 के स्कोर पर उनके पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।

कप्तान आरोन फिंच से टीम को काफी उम्मीदें थी, लेकिन 10 गेंद में 13 रनों की पारी खेलकर वह रन आउट हो गये। उन्हें तेज गेंदबाज जैक्सन बर्ड ने रन आउट किया। बर्ड ने इस मैच में दो विकेट भी लिए।

फिंच ने कुर्सी पर निकाला गुस्सा

आरोन फिंच सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गये। कप्तान फिंच टीम के सबसे प्रमुख बल्लेबाज हैं और उनका विकेट स्टार्स के लिए काफी महत्वपूर्ण था। इसके बाद पवेलियन लौटते समय फिंच ने कुर्सी पर सारा गुस्सा निकाल दिया।

ड्रेसिंग रूम में जाते मस्य रास्ते पर पड़ी कुर्सी को उन्होंने बल्ले से मारा। पहली बार में कुर्सी पर कोई खास असर नहीं पड़ा लेकिन फिंच ने दोबारा बल्ले से जोरदार प्रहार पर कुर्सी तोड़ दी।

मेलबर्न रेनेगेड्स की शानदार गेंदबाजी

मेलबर्न स्टार्स के सलामी बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस और बेन डंक ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 13 ओवर में 93 रनों की साझेदारी बनाई लेकिन स्टोइनिस के आउट होने के साथ ही विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।

इसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया और गलत शॉट खेलकर अपना विकेट फेंकता रहा। सलामी बल्लेबाजों के अलावा सबसे बड़ा स्कोर एडम जम्पा ने बनाया। नंबर तीन से लेकर नंबर आठ तक कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकडें को भी नहीं छू पाया।

देखें वीडियो:

The post वीडियो: बिग बैश फाइनल में रन आउट होने के बाद आरोन फिंच ने कुर्सी पर निकाला गुस्सा appeared first on Sportzwiki.