Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत दौरे पर आने से पहले इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने दे डाली टीम इंडिया के बल्लेबाजो को बड़ी चेतावनी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज की शुरुआत 24 फरवरी से होने वाली है. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम की घोषणा पहले ही कर चुकी है. पहले टी-20 सीरीज होगी फिर वनडे सीरीज. ये भारतीय टीम की विश्व कप से पहले आखिरी सीरीज होगी. ऑस्ट्रेलिया भारत के बाद पाकिस्तान से भी सीरीज खेलेगी.

ऑस्‍ट्रेलिया की टीम के गेंदबाज मिशेल स्‍टार्क और जोश हेजलवुड चोट के कारण भारत दौरे का हिस्‍सा नहीं हैं. उनकी जगह एक बार फिर ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ को टीम में चुना गया है.

मिचेल स्‍टार्क के बीना इस खिलाड़ी के पास खुद को साबित करने का मौका 

मिचेल स्‍टार्क और जोश हेजलवुड के बीना तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ के पास मौका है कि वो बेहतर प्रदर्शन करें और विश्व कप के लिए अपनी जगह बनाए. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा,

जेसन बेहरेनडोर्फ ने कहा,

“ये मेरे पास ऑस्‍ट्रेलिया के लिए प्रदर्शन करने का अच्‍छा मौका है. इस वक्‍त सभी खिलाड़ियों की निगाहें विश्‍व कप 2019 टीम में जगह बनाने पर हैं. मेरा लक्ष्‍य है कि मैं भारत के खिलाफ अच्‍छा प्रदर्शन कर विश्‍व कप टीम में जगह बनाने का प्रयास करूं”

पैट कमिंस तेज गेंदबाजी अटैक का नेतृत्‍व करने वाले हैं 

जेसन बेहरेनडोर्फ इस सीरीज में वो अपनी काबिलियत का लोहा मनवा पाएंगे और विश्‍व कप टीम में जगह बनाने की दावेदारी भी पेश करेंगे.

उन्होंने आगे कहा,

“अबतक मुझे काफी अच्‍छे मौके मिलते रहे हैं. भारत के अपने दूसरे दौरे के लिए मैं काफी उत्‍साहित हूं. मुझे अपनी काबिलियत साबित करने का एक और मौका मिला है.”

जेसन बेहरेनडोर्फ ने इससे पहले भारत में ही साल 2017 में अपना टी20 डेब्यू किया था.गुवाहाटी में खेले गए दूसरे मुकाबले में चार विकट चटकाकर वो प्‍लेयर ऑफ द मैच बने थे.इसके बाद से ही वो लंबे समय तक चोटिल रहे और उन्‍हें सफेद गेंद के क्रिकेट पर ही अपना ध्‍यान केंद्रित करना पड़ा।

इस सीरीज में झाय रिचर्डसन और नाथन कूल्टर-नाइल को मौका दिया गया है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारत दौरे पर आने से पहले इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने दे डाली टीम इंडिया के बल्लेबाजो को बड़ी चेतावनी appeared first on Sportzwiki.