Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व विकेटकीपर दीपदास गुप्ता ने ऋषभ पंत और रिद्धीमान साहा में से इन्हें टेस्ट टीम में जगह देने की कही बात

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पिछले एक साल से अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है। ऋषभ पंत वैसे तो तीनों ही फॉर्मेट में अच्छा कर रहे हैं, लेकिन जिस फॉर्मेट के लायक उन्हें नहीं समझा जाता था यानि टेस्ट क्रिकेट यहीं पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

ऋषभ पंत ने रिद्धीमान साहा की वापसी को बनाया मुश्किल

भारत के टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धीमान साहा को चोट लगने के बाद ऋषभ पंत को मौका मिला। इस मौके को इस युवा खिलाड़ी ने अपने पूरे फॉर्म के साथ भुनाया।

ऋद्धिमान साहा

ऋषभ पंत ने टेस्ट में विकेटकीपर के स्थान को लेकर अब रिद्धीमान साहा की वापसी को मुश्किल बना दिया है। रिद्धीमान साहा के लिए ऋषभ पंत की फॉर्म को देखते हुए आसान नहीं रहेगा।

दीपदास गुप्ता ने इन दोनों की प्रतिस्पर्धा को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया

इसी को लेकर भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर दीप दास गुप्ता ने अपनी बात रखी है। दीप दास गुप्ता ने कहा कि “ये किसी दूसरे रास्ते की तरह है यहां आईपीएल है जो होगा और आप जानते हैं कोशिश करेंगे और वापसी करेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि आप मैच की स्थिति के अनुसार फिट हैं या नहीं। पहले तो आपको अपने आपको साबित करना होगा।”

भारत की अगले दौरे पर टीम को लेकर दासगुप्ता ने कहा कि

ये मुश्किल होने जा रहा है। जब मैं पीछे देखता हूं तो वो एक अच्छी प्रतिस्पर्धा है। ये दोनों मेरे अनुसार नंबर 1 और 2 हैं। ये साहा के लिए मुश्किल होने वाला है क्योंकि जिस तरह से ऋषभ बल्लेबाजी कर रहे हैं और रन बना रहे हैं। अगर मुझे वेस्टइंडीज में पहले टेस्ट मैच के लिए विकेटकीपर चुनना है तो मैं ऋषभ पंत से शुरुआत करूंगा। लेकिन मैं रिद्धीमान साहा को भी उस टीम का हिस्सा बनाऊंगा।”

टीम मैनेजमेंट ने साहा की चोट की अच्छे से की देखभाल

“मुझे नहीं लगता है कि टीम मैनेजमेंट ने साहा की चोट को बुरी तरह से लिया है। हर चोट का अपना समय पर नियंत्रण होता है। आप इसे धक्का दे सकते हैं क्योंकि जिस पल आप ऐसा करते हैं तब उस चोट की अच्छी संभावना है।”

“उनका ऑपरेशन किया गया है और बीसीसीआई के चिकित्सकों और प्रशिक्षकों के साथ बैंगलुरू में उनकी देखभाल की जा रही है। साथ ही उनकी मदद से लिए अजय रात्रा को नियुक्त किया है। मुझे लगता है कि उनकी देखभाल अच्छी तरह से हो रही है।”

ऋषभ पंत भी अपनी विकेटकीपिंग पर कर रहे हैं काम

ऋषभ पंत को लेकर दीप दास गुप्ता ने कहा कि

ऋषभ पंत ज्यादा अनुभव के साथ और बेहतर होते चले जाएंगे। वो इस पर काम कर रहे हैं। मैं बैंगलुरू में सेमीफाइनल के लिए वहां गया था और मैंने उन्हें अपनी विकेटकीपिंग को लेकर वास्तव में मेहनत करते देखा।

“हमारे लिए ये कहना आसान है कि उसे x, y,z…. काम करने की जरूरत है। लेकिन ये है कि उन्हें ये पता लगाने की जरूरत है कि इसके लिए क्या काम करना है। और कड़ी मेहनत और अभ्यास के साथ ये पता लगाएगा।”

धोनी से काफी सीख सकते हैं ऋषभ पंत

साथ ही दीपदास गुप्ता ने ये भी कहा कि पंत  एमएस धोनी से बहुत कुछ सीख सकते हैं। दीप दास ने कहा कि

धोनी की तरह जब वो शुरुआत में टीम में आए थे। यहां तक कि ऋषभ पंत भी प्रगति पर काम कर रहे हैं। हाँ,ये न भूलें कि वो केवल 21-22 के हैं।

“उसे ये जानने की कोशिश करनी चाहिए कि उनके लिए क्या काम करता है। जब आप एमएसडी को देखते हैं, तो वो बहुत ही अपरंपरागत लगता है लेकिन वो शानदार हैं। पंत को खुद से पता लगाने की जरूरत है कि एक विकेटकीपर और बल्लेबाज के रूप में उन्हें क्या सुधार करने की जरूरत है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post पूर्व विकेटकीपर दीपदास गुप्ता ने ऋषभ पंत और रिद्धीमान साहा में से इन्हें टेस्ट टीम में जगह देने की कही बात appeared first on Sportzwiki.