Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका के सामने दक्षिण अफ्रीका में साख बचाने की चुनौती

डरबन
क्रिकेट मैदान पर अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे श्रीलंका के सामने दक्षिण अफ्रीका दौर पर विपरीत परिस्थितियों में साख बचाने की चुनौती होगी जहां दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहले मैच बुधवार से यहां के ंिकग्समीड मैदान में खेला जाएगा। इससे पहले न्यूजीलैंड और आॅस्ट्रेलिया में टीम के बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तान दिनेश चांदीमल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। टीम ने पिछले 13 में से 11 मैच गांवा दिये है। इस मामले में ंिकग्समीड का मैदान उसके लिए भाग्यशाली साबित हुआ है जहां 2011-12 में में उसे जीत मिली है जबकि एक ड्रा रहा है। इस मैदान में दक्षिण अफ्रीकी टीम हालांकि अपना रिकार्ड सुधारना चाहेगी जिसे 2000-01 सत्र के बाद यहां खेले गये आठ में से छह मैचों में शिकस्त झेलना पड़ी है।  डरबन की पिच को स्पिनरों के लिए मददगार माना जाता है जहां रंगना हेरथ ने पिछली बार नौ विकेट लिये थे जबकि मुथैया मुरलीधरन ने 11 सत्र पहले यहां 10 विकेट चटकाया था। इस बात की संभावना कम है कि दक्षिण अप्रच्च्ीका इस मैच के लिए संपूर्ण तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतरे। बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज अपने की अपने घरेलू मैदान पर वापसी हो सकती है। श्रीलंका की कमान दिमुथ करुणारात्ने के हाथों में होगी जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में 118.66 की औसत से 365 रन बनाये थे।