Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप में पाकिस्तान के साथ खेलने या नहीं खेलने पर कोच रवि शास्त्री ने सार्वजनिक किया अपनी राय

पुलवामा में हुए सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर भारत में काफी गुस्सा है। इसी वजह से मांग हो रही है कि भारतीय टीम विश्व कप में पाकिस्तान से मुकाबले नहीं खेले। दोनों टीमों को 16 जून को विश्व कप मुकाबले में एक दूसरे से खेलना है। इसपर पहली बार भारतीय टीम के साथ वर्तमान में जुड़े किसी सदस्य ने टिप्पणी की है।

कोच रवि शास्त्री ने दिया बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विश्व कप में पाकिस्तान से खेलने या नहीं खेलने पर साफ़ कर दिया है कि उनकी टीम वही करेगी, जो बीसीसीआई और सरकार का आदेश होगा।

मिरर नाउ से बात करते हुए उन्होंने कहा

“यह पूरी तरह से बीसीसीआई और सरकार पर छोड़ दिया गया है, उन्हें पता है कि वास्तव में क्या हो रहा है और वह फैसला करेंगे। हम वही करेंगे जो वे तय करते हैं। यदि सरकार कहती है कि यह संवेदनशील है तो आपको विश्व कप खेलने की आवश्यकता नहीं है, मैं अपनी सरकार से जाऊंगा।”

16 जून को है मुकाबला

विश्व कप के तय कार्यक्रम के अनुसार भारत को विश्व कप में 16 जून को पाकिस्तान से खेलना है। यह मुकाबला मैंचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेला जाना है। पहला सातवाँ मौका है जब भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीस विश्व कप में मुकाबला होगा।

इससे पहले दोनों टीमों 6 बार विश्व कप में आमने सामने हो चुकी है। इन सभी मैचों को भारत ने अपने नाम किया है। टी-20 वर्ल्ड कप में भी अभी तक पाकिस्तान ने भारत को नहीं हराया है।

मैच नहीं खेलने की मांग

बीसीसीआई से कई भारतीय खिलाड़ी मैच में नहीं खेलने की मांग कर चुके हैं। भारतीय टीम से बाहर चल रहे दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली मैच खेलने के पक्ष में नहीं हैं। वहीं सुनील गावस्कर चाहते हैं कि भारत मैच खेले और पाकिस्तान को मात दे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विश्व कप में पाकिस्तान के साथ खेलने या नहीं खेलने पर कोच रवि शास्त्री ने सार्वजनिक किया अपनी राय appeared first on Sportzwiki.