दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को खेला गया। शुक्रवार को न्यूलैंड्स में हुए इस पहले टी-20 मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक अंदाज में 6 रनों से जीत हासिल की।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसिस को अगले दो मैचों में आराम
दक्षिण अफ्रीका पहले मैच को जीतने के साथ ही सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाने में कामयाब रही है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्सेसिस को अगले बचे दो टी-20 मैचों से आराम दे दिया गया है।

दोनों ही टीमों के बीच शुक्रवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 45 गेंदों में 78 रनों का योगदान दिया।
पहले टी-20 के बाद डू प्लेसिस ने दी अपने आराम की जानकारी
मैच के बाद ही फाफ डू प्लेसिस को अगले शेष दो मैचों में आराम देना का फैसला कर दिया गया है। मैच के बाद प्रोटियाज कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने इस बात को लेकर कहा कि

“मुझे आगे के दो मैचों में आराम दिया जा रहा है। मैं एकमात्र टेस्ट टीम का खिलाड़ी हूं जो अभी खेल रहा हूं, मैं केवल आज का ही मैच खेलने के लिए यहां आया था।”
अगले मैच में कप्तान का फैसला होगा जल्द
फाफ डू प्लेसिस ने अपने बिजी शेड्यूल को लेकर कहा कि “बहुत क्रिकेट हो चुका है, खासकर तीनों ही फॉर्मेट के खिलाड़ियों ने काफी खेला। व्यक्तिगत रूप से ये मेरे लिए टेस्ट सीरीज(श्रीलंका के खिलाफ) के लिए टैंक को फिर से भरने का एक मौका है। “

फाफ ने रविवार को होने वाले मैच में अपनी गैरमौजूदगी में बदलाव को लेकर कहा कि “तो एक बदलाव होगा, एक नए कप्तान पर फैसला करना होगा। लेकिन हम कोशिश करेंगे और सुनिश्चित करें कि हम जितना अच्छा कर सकते हैं उतने ही बेहतरीन तरीके से टीम को हासिल करें।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post पाकिस्तान के खिलाफ अगले दो मैचों में इस दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज खिलाड़ी को दिया गया आराम appeared first on SportzWiki Hindi.