स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 फरवरी से शुरू दो टी-20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। साथ ही भारतीय टीम हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौर से जीत कर लौटी है इस वजह से टीम इंडिया का मनोबल काफी ज्यादा है। लेकिन इससे पहले हाल ही में भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी हार्दिक पांड्या बाहर हो गए है।
बताया जा रहा है कि भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को पीठ में दर्द की वजह से दो टी-20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज से बाहर कर दिया गया है। हार्दिक पांड्या की पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव है। जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए आराम दिए जाने का निर्णय लिया। आगामी विश्व कप से पहले टीम इंडिया की यह आखिरी सीरीज है। इस वजह से ये काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पांड्या की जगह टीम में बांए हाथ के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में शामिल किया है।
जबकि बताया जा रहा है कि अभी तक टी-20 टीम 14 सदस्यीय में उनकी जगह किसी और खिलाड़ी के नाम की घोषणा नही की गई है। साथ ही माना जा रहा है कि विश्वकप से पहले हार्दिक पांड्या को पूरी तरफ फिट होने के लिए आराम देने का निर्णय किया गया है। आपको बता दे कि लंबे समय बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए वापसी हुई थी।
ये भी देखें
ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने उड़ाया यात्री विमान, देखिए वीडियो
विश्वकप से पहले पुजारा ने किया कमाल, टी 20 मैच में 61 गेंदों पर बना दिया शतक
6 महीने बाद लौटे क्रिस गेल ने फिर मैदान पर मचाया 'आतंक', देखें VIDEO
Herald