Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर ने किया सौरव गांगुली का समर्थन कहा, कभी नहीं लगा तुम्हें सफाई देने की जरूरत है

पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 42 जवान शहीद हो गये थे.इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी. इसके बाद से ही भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा है. देश पाकिस्तान से आर- पार की लड़ाई को देख रही है और पाकिस्तान से अपने सारे रिश्ते तोड़ रहा है.

इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले विश्व कप मैच पर ही सवाल उठने लगे हैं. कई खिलाड़ी मैच ना खेलने के पक्ष में हैं तो वही कई पूर्व दिग्गज मैच ना करने की बात कर रहे हैं.

गांगुली ने ट्वीट कर कही थी ये बात 

गांगुली ने रविवार को ट्विट कर लिखा-

“मीडिया में बहुत सारे लोग मेरा बयान सचिन के खिलाफ दिखाने की कोशिश कर रहे हैं. जब मैंने कहा कि ‘मुझे विश्व कप चाहिए’ तो मेरी प्रतिक्रिया का उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं है, और न ही उनके खिलाफ मेरा बयान है. पिछले 25 सालों से वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं.”

सचिन ने अब इस बात पर दिया ये जवाब 

सचिन ने गांगुली के लिए ट्वीट करते हुए लिखा-

“कभी भी ऐसी जरूरत महसूस नहीं हुई की आप अपनी सफाई दें. हम सभी वही चाहते हैं जो हमारे देश के लिए सबसे अच्छा है”

बता दें, ये मामला तब बढ़ा जब भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा था कि टूर्नामेंट में 16 जून को पाकिस्तान के साथ न खेलना और उन्हें दो अंक देना पाकिस्तान की मदद करना होगा. सचिन ने कहा था कि इससे उन्हें नफरत होगी. जिसके बाद कई न्यूज चैनल वाले इस महान खिलाड़ी की जमकर आलोचना कर रहे थे.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले कहा था कि हम वही करेंगे जो बीसीसीआई और भारत सरकार कहेगी.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post सचिन तेंदुलकर ने किया सौरव गांगुली का समर्थन कहा, कभी नहीं लगा तुम्हें सफाई देने की जरूरत है appeared first on Sportzwiki.