इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच इंग्लैंड की टीम ने 232 रनों के अंतर से जीत लिया. हालाँकि, इस सीरीज को वेस्टइंडीज की टीम ने 2-1 के अंतर से जीता है. सीरीज के इस तीसरे टेस्ट मैच में शैनन गैब्रियल और जो रूट के बीच विवाद भी देखने को मिला था.
गैब्रियल ने रूट को कहा ‘गे’

तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल में शैनन गैब्रियल और जो रूट के बीच तीखी नोकझोक देखने को मिली थी. दरअसल, शैनन गैब्रियल ने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट को ‘गे’ कह दिया था. हालाँकि, जो रूट ने इसका करारा जवाब देते हुए कहा था, कि “गे होना बुरा नहीं है.” इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
हालाँकि, स्टंप माइक के जरिये शैनन गैब्रियल द्वारा कही बात रिकॉर्ड नहीं पाई है. हालाँकि, जो रूट द्वारा कही बात से साफ़ जाहिर हो रहा हैं, कि उन्होंने रूट को ‘गे’ कहा होगा.
आईसीसी अनुच्छेद 2.13 के तहत करेगा कार्यवाही

आईसीसी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है, कि “शैनन गैब्रियल पर आचार संहिता के अनुच्छेद 2.13 के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है.
मैच अंपायरों द्वारा रखी गई बात को, अब मैच रेफरी जेफ क्रो द्वारा निपटाया जाएगा. जब तक कार्यवाही समाप्त नहीं हो जाती, आईसीसी आगे टिप्पणी नहीं करेगा.”
Shannon Gabriel has been charged with a breach Article 2.13 of the ICC Code of Conduct. The charge, which was laid by match umpires, will now be dealt with by Match Referee Jeff Crowe. Until the proceedings have concluded, the ICC will not comment further. @ICC
— ICC Media (@ICCMediaComms) February 12, 2019
रूट ने कही थी ये बात

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट से इस घटना के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा, “कई बार लोग मैदान पर कुछ ऐसा कह जाते है. जिन पर उन्हें बाद में पछतावा होता हैं, लेकिन यह सब बातें मैदान पर ही रहनी चाहिए.
आईसीसी इस विवाद को देख रही है और मैं इस पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हूं, यह टेस्ट क्रिकेट है और वह भावुक इंसान है. जो मैच जीतने के लिए कुछ भी कर सकते है. इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच काफी अच्छी प्रतिस्पर्धा हुई, इसलिए हमें और उन्हें अपने आप पर गर्व होना चाहिए.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post शैनन गैब्रियल और जो रूट के ‘गे’ विवाद पर अब आईसीसी ने सुनाया अपना फैसला appeared first on Sportzwiki.