भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पिछले महीने रियलिटी शो में अपने कमेंट की वजह से सस्पेंड हुए थे। इस बाद जाँच में देरी की वजह से दोनों को खेलने की अनुमति मिल गयी थी। इन दोनों की मुद्दे पर जाँच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई के पहले लोकपाल की नियुक्ति की बात की थी।
बीसीसीआई को मिला पहला लोकपाल

सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई के पहले लोकपाल की नियुक्ति कर दी है। यह पद सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज डीके जैन को दिया गया है। लोढ़ा कमिटी की सिफारिशों के मुताबिक तैयार बीसीसीआई के नए संविधान में इसकी व्यवस्था की गई है।
वह जल्दी से जल्दी अपना कार्यभार संभालेंगे। न्यायमूर्ति एसए बोबडे और न्यायमूर्ति एएम सप्रे की पीठ ने कहा
“हमें खुशी है कि संबंधित पक्षों की सहमति और सुझावों के माध्यम से पूर्व जस्टिस डीके जैन को बीसीसीआई के लोकपाल नियुक्त करने पर सहमति हो गई है।”
पांड्या और राहुल पर होगा फैसला

करण जौहर के शो कॉफ़ी विद करण में महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर फैसला डीके जैन ही लेंगे। दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में जगह मिली थी।
हालाँकि, हार्दिक पांड्या पीठ में परेशानी की वजह से टीम से बाहर हो गये हैं। उनकी जगह रविन्द्र जडेजा को टीम में जगह मिली है। केएल राहुल सभी मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
सीओए पर नाराज कोर्ट

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सीओए के सदस्य विनोद राय और डायना एड्लुजी पर नराजगी जताई है। इन दोनों का मतभेद खुलकर बाहर आता है और कोर्ट इस बात से खुश नहीं है।
इसके साथ ही सीओए में जगह ही तीसरा सदस्य शामिल किया जायेगा। अभी इसमें दो सदस्य की हैं। इस बारे में पीठ ने कहा कि सीओए के तीसरे सदस्य को लेकर हमारे मन में कुछ नाम हैं। उन पर चर्चा कर हम जल्द ही फैसला लेंगे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post सुप्रीम कोर्ट ने की बीसीसीआई के पहले लोकपाल की नियुक्ति, जल्द आ सकता है राहुल-पांड्या पर फैसला appeared first on Sportzwiki.