भारतीय क्रिकेट टीम 30 मई से इंग्लैंड में खेले जाने वाली क्रिकेट विश्व कप को जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक है। टीम लगातार बेहतरीन क्रिकेट खेल रही है लेकिन इन सब के बीच खिलाड़ियों की सुरक्षा भी काफी महत्वपूर्ण है। पुलवामा में हुए हमले के बाद भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड खिलाड़ी की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है।
सीईसी में उठाई मांग

आज से दुबई में शुरू हुई आईसीसी के मुख्य कार्यकारियों की समिति (सीईसी) की बैठक में बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने 30 मई से शुरू हो रही विश्व कप के दौरान अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार
“बीसीसीआई की ओर से राहुल जौहरी ने सीईसी बैठक में भारतीय टीम, मैच अधिकारियों और भारतीय प्रशंसकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।”
आईसीसी ने दिया आश्वासन

बीसीसीआई की तरह से चिंता जाहिर करने के बाद आईसीसी की तरफ से भरोसा दिया गया है कि वह खिलाड़ियों की सुरक्षा का हर संभव प्रयास करेगी। इसके लिए बीसीसीआई को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। अधिकारी ने आगे कहा
“आईसीसी के सीईओ डेविड रिचर्डसन ने बीसीसीआई को आश्वासन दिया कि उसकी चिंता को दूर करने के लिए आईसीसी हर संभव प्रयास करेगा।”
यह भी पढ़ें: हरभजन सिंह ने खोज निकाली वह वजह जिसके चलते न्यूजीलैंड में ट्वेंटी-20 सीरीज हारा भारत
पाकिस्तान से भी मुकाबला

भारतीय टीम आईसीसी विश्व कप में 5 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम को 16 जून को ओल्ड ट्रेफर्ड में पाकिस्तान के खिलाफ भी मुकाबला खेलना है लेकिन अभी इसपर सवाल बने हुए हैं।
भारत दो बार का विश्व विजेता है और लगातार शानदार क्रिकेट खेल रहा है। इसी वजह से टीम को विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारत ने पिछले एक साल में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को उसके घर में हराकर वनडे सीरीज अपने नाम किया है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईसीसी ने विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों की सुरक्षा का भरोसा दिया appeared first on Sportzwiki.