ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ के लिए बहुत बुरी खबर आ रही है उनका विश्व कप 2019 में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है. स्मिथ फिलहाल कोहनी की चोट से जूझ रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि उन्हें इस चोट से उबरने में समय लगेगा और इस कारण हो सकता है कि वो विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा ना हो.
इस बारे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच ने कहा

“हमें देखना होगा कि उनकी कोहनियां कैसी हैं. स्क्वाड में आने से पहले उन्हें कुछ क्रिकेट खेलना होगा. ये सब मैनेजमेंट का हिस्सा है. हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा.”
कोच लैंगर ने आगे कहा

“उन्हें फिर से टीम का हिस्सा बनाने की प्रक्रिया पिछले कुछ समय से चल रही है. हम जानते हैं कि ये उनके लिए कठिन समय है, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए ये कठिन समय है, लेकिन हम जानते हैं कि वापसी की प्रक्रिया पिछले नौ-दस या ग्यारह महीनों से चल रही है.”
लैंगर ने अभी कुछ भी निश्चित कहने से इंकार किया

उन्होंने कहा,
“हम यहां दो महान खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं, हम दो बहुत अच्छे खिलाड़ियों की बात नहीं कर रहे. दो महान खिलाड़ी जिनके आंकड़े इतने हैरान करने वाले हैं कि उन्हें टीम में ना शामिल करना बेवकूफी होगी. बात उनके यहां से वापसी तक खेले गए क्रिकेट की है. उन्हें मौकें मिलेंगे, हम मौके तलाशेंगे, लेकिन मैं और कुछ नहीं कह सकता.”
लैंगर के बयान से साफ है कि स्मिथ और वार्नर के विश्व कप स्क्वाड में वापसी से पहले उनका पर्याप्त क्रिकेट खेलना जरूरी है. हालांकि स्मिथ की स्थिति को देखते हुए अगर उन्हें जल्दबाजी में वनडे स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया तो इसका बुरा असर एशेज सीरीज में उनके फॉर्म पर पड़ सकता है.

बॉल टेम्परिंग की वजह से इन दोनों खिलाड़ियों के टीम से निकलने के बाद टीम काफी कमजोर नजर आई है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, स्टीव स्मिथ नहीं खेलेंगे विश्व कप? कोच ने कही ये बात appeared first on Sportzwiki.