Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सौरव गांगुली ने मीडिया पर लगाए गंभीर आरोप, सचिन के खिलाफ मेरे बयान को गलत तरीके से दिखाया जा रहा

पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 42 जवान शहीद हो गये थे.इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी. इसके बाद से ही भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा है. देश पाकिस्तान से आर- पार की लड़ाई को देख रही है और पाकिस्तान से अपने सारे रिश्ते तोड़ रहा है.

इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले विश्व कप मैच के लिए जमकर बवाल मचा हुआ है. कई क्रिकेट के दिग्गज इस पक्ष में है कि भारत पाकिस्तान के साथ मैच ना खेले तो वहीँ कई खिलाड़ी इस पक्ष में हैं पाकिस्तान को मैच हराकर उनसे 2 पॉइंट छीन ले.

सौरव गांगुली ने कही थी ये बात 

मीडिया की माने तो गांगुली ने कहा था,

“वे (सचिन) पाकिस्तान के खिलाफ दो अंक चाहते हैं, लेकिन मैं वर्ल्ड कप चाहता हूं. आप इसे जिस किसी भी तरीके से देखिए”

वहीँ सचिन तेंदुलकर का मनाना था  कि टूर्नामेंट में 16 जून को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना और उन्हें दो अंक देना पाकिस्तान की मदद करना होगा. यह उन्हें अच्छा नहीं लगेगा. भारतीय मीडिया गांगुली के इस बयान को सचिन के खिलाफ बता रही थी. अब इस बारे में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक ट्वीट किया है.

सौरव गांगुली ने ट्वीट कर मीडिया पर लगाए ये गंभीर आरोप 

भारतीय टीम के इस पूर्व कप्तान ने ट्वीट कर कहा,

“मीडिया में बहुत सारे लोग सचिन के खिलाफ अपना बयान देने की कोशिश कर रहे हैं, और मुझे उनके खिलाफ बताने की कोशिश कर रहे हैं.जब मैंने कहा कि मुझे विश्व कप चाहिए मेरी प्रतिक्रिया को उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं है, और न ही उनके खिलाफ मेरा बयान है. और पिछले 25 वर्षों से वो मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से हैं”

यहाँ देखें गांगुली का वो ट्वीट 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post सौरव गांगुली ने मीडिया पर लगाए गंभीर आरोप, सचिन के खिलाफ मेरे बयान को गलत तरीके से दिखाया जा रहा appeared first on Sportzwiki.