Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एकसाथ होगी महिला और पुरूष एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप

नई दिल्ली
एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पहली बार महिला और पुरूष वर्ग की प्रतियोगिताएं एक साथ 19 से 27 अप्रैल के बीच बैंकाक में आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने वाली टीमों के पास 19 मार्च तक टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण कराने का मौका होगा। पुरूष वर्ग की चैंपियनशिप 1963 में शुरू हुई थी और अब 30वीं बार इसका आयोजन होगा।

महिला चैंपियनशिप 7 बार आयोजित की जा चुकी है। इसकी आखिरी प्रतियोगिता वियतनाम में 2017 में हुई थी। एशियाई मुक्केबाजी परिसंघ ने बयान में कहा- इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार दोनों वर्गों (महिला और पुरूष) की प्रतियोगिताएं 16 से 27 अप्रैल के बीच थाईलैंड की राजधानी में आयोजित की जाएंगी।

चैंपियनशिप महिला और पुरूष दोनों में 10 भार वर्गों में होगी। एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के भार वर्ग इस प्रकार हैं:
महिला वर्ग : 48 किग्रा, 51 किग्रा, 54 किग्रा, 57 किग्रा, 60 किग्रा, 64 किग्रा, 69 किग्रा, 75 किग्रा, 81 किग्रा, +50 किग्रा।
पुरुष वर्ग : 49 किग्रा, 52 किग्रा, 60 किग्रा, 64 किग्रा, 69 किग्रा, 75 किग्रा, 81 किग्रा, 91 किग्रा, +91 किग्रा।