Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अच्छे प्रदर्शन के बावजूद मुझे टीम से निकाला गया, अब ऐसे करूंगा विश्व कप टीम में वापसी: सुरेश रैना

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज सुरेश रैना इस समय टीम से बाहर चल रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में इस खिलाड़ी को मौका मिला था. लेकिन इनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था. जिस वजह से ये खिलाड़ी टीम से बाहर हो गया. रैना को अब आप आईपीएल में चेन्नई के लिया खेलता देख सकते हैं.

टी-20 में टीम से बाहर निकाले जाने के बाद, रैना ने कही ये बात 

भारतीय टीम के इस बल्लेबाज को साउथ अफ्रीका में हुए टी-20 सीरीज में टीम के साथ जोड़ा गया था. वहां इस खिलाड़ी का प्रदर्शन भी शानदार था. लेकिन उसके बाद उनको ज्यादा खेलने का अवसर नहीं मिला. और टीम से उनको बाहर कर दिया गया. इस बारे में रैना ने कहा,

“निश्चित रूप से मैं टीम से बाहर होने की उम्मीद नहीं कर रहा था क्योंकि मुझे खेलने के लिए सीमित मैच मिले और उन मैचों के दौरान मैंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया. लेकिन आप जानते हैं, वास्तव में इन चीजों के लिए किसी को दोषी नहीं ठहरा सकते”

“मैं कड़ी मेहनत करता हूं, हर दिन अपने फॉर्म और फिटनेस पर ध्यान देता हूं. मैं अपना काम कर रहा हूं”

ऐसे करूंगा टीम में वापसी

भारतीय  टीम आईपीएल के बाद विश्व कप खेलने वाली है. रैना को उम्मीद है कि वो आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद टीम में वापसी कर सकते हैं. उन्होंने ये भी कहा कौन नहीं चाहेगा विश्व कप दूसरी बार जीतकर उसके ट्राफी को दुबारा उठाना,

उन्होंने आगे कहा,

“मैंने हमेशा राष्ट्रीय, घरेलू या आईपीएल में जो भी टीम के लिए खेला, मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया.और, मैं किसी भी आगामी मैच के दौरान भी ऐसा करना जारी रखूंगा, भले ही परिस्थिति कैसी भी हो. लेकिन हां, कोई  दूसरी बार विश्व कप उठाना क्यों नहीं चाहेगा”

अब ये देखना होगा आईपीएल में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन कैसा होगा. रैना ने ये सब बातें टाइम्स नाउ के साथ इंटरव्यू में की.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post अच्छे प्रदर्शन के बावजूद मुझे टीम से निकाला गया, अब ऐसे करूंगा विश्व कप टीम में वापसी: सुरेश रैना appeared first on Sportzwiki.