Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नदी के किनारे विराट और अनुष्का यू गले में बांहे डाले आए नजर, देंखे तस्वीरें

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली टीम इंडिया को कीवी टीम के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज में विजयी बनाकर अब अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ छुट्टीयां मना रहे है। विराट ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पर शानदार तस्वीर शेयर की है।

अंतिम मुकाबले में कीवी टीम की बड़ी मुश्किलें, धोनी की हुई टीम में वापसी!

आपको बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक शानदार फोटो शेयर की है। फोटो में विराट और अनुष्का एक-दूसरे को गले लगाए हुए नदी के किनारे खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो में दोनों काफी शानदार नजर आ रहे है। विराट इस दौरान फोटो में काले कपड़े पहने नजर आ रहे है। वहीं, अनुष्का सफेद टी शर्ट और काली पेंट में नजर आ रही है।

कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा द्वारा पोस्ट किए गए इस फोटो को फैन्स ने अब तक लगभग 25 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक किया। कप्तान विराट कोहली को पांच वनडे मैचों की सीरीज के अंतिम दो वनडे और टी20 सीरीज में आराम दिया गया है। जिसके बाद ही विराट और अनुष्का ये तस्वीर आई है। आपको बता दें कि अनुष्का की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म जीरो बॉक्स आफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं विराट की कप्तानी में भारत ने कंगारू धरती पर करीब 70 साल बाद इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने कंगारू टीम को टेस्ट सीरीज और उसके बाद वनडे सीरीज में हराने में कामयाबी हासिल की।