Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अजहरूद्दीन और कैफ नहीं, ये है दुनिया के टॉप पांच फील्डर्स में शामिल भारतीय खिलाड़ी

खेल डेस्क। मौजूदा समय में भारतीय टीम हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी या फिर फील्डिंग की बात की जाए तो इन क्षेत्रों में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है।

वर्तमान भारतीय टीम में कई अच्छे फील्डर हैं, जिन्होंने अपनी शानदार फील्डिंग से भारतीय टीम को कई मैच जिताए हैं। उनमें ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, कप्तान विराट कोहली और रवीन्द्र जडेजा का नाम प्रमुख है।

इससे पहले भी कई क्रिकेटर आएं हैं, जिन्हें उनकी फील्डिंग के लिए विशेष पहचान मिली है। इसमें पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन, अजय जडेजा, मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह का नाम आता है।

लेकिन अब विश्व के टॉप पांच क्षेत्ररक्षकों का जब चुनाव हुआ है तो उसमें केवल एक भारतीय खिलाड़ी का चयन हुआ है। उसका नाम जानकर एक बार तो आप चौंक जाएंगे। वो खिलाड़ी अजहरूद्दीन या कैफ नहीं बल्कि बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना हैं। दुनिया के पांच शीर्ष फील्डरों का चयन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने किया है। इन फील्डरों के वीडियो को आइसीसी ने भी शेयर किया है।

जोंटी रोड्स ने अपने टॉप पांच फील्डर्स में ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू साइमंड्स, दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स, इंग्लैंड के पॉल कालिंगवुड, दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और भारत के सुरेश रैना के नाम शामिल हैं।

दक्षिण अफ्रीका के महान फील्डर जोंटी रोड्स ने बताया कि भारतीय मैदानों पर घास कम होती है और इस स्थिति में यहां पर क्षेत्ररक्षण करना थोड़ा मुश्किल होता है। इसके बावजूद सुरेश रैना स्लिप और आउटफील्ड में शानदार फील्डिंग करते हैं। दुनिया के टॉप फाइव फील्डरों में शामिल करने के लिए सुरेश रैना ने जोंटी रोड्स का शुक्रिया अदा किया।