Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आॅस्ट्रेलिया के फवाद अहमद ने प्रथम श्रेणी से लिया संन्यास

मेलबोर्न 
आस्ट्रेलिया के 37 वर्षीय लेग स्पिनर फवाद अहमद ने विश्व कप से चंद महीनों पहले  मंगलवार को प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। उनकी राज्य टीम विकटोरिया ने उनका केंद्रीय अनुंबध जारी नहीं किया था। उन्होंने इस सत्र में सिर्फ दो शील्ड मैच खेले थे। विकटोरिया ने फवाद के मुकाबले लेफ्ट आर्म स्पिनर जॉन हॉलैंड को टीम में शामिल किया। प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास  लेने के बाद फवाद सीमित प्रारुपों में खेलते रहेंगे। फवाद ने संन्यास लेने के बाद कहा कि क्रिकेट मेरा जुनून है इसलिए संन्यास का फैसला लेना मेरे लिए आसान नहीं था। मुझे चार दिवसीय क्रिकेट काफी पसंद है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मैंने प्रशिक्षण लिया और मैं उतना ही इस खेल को पसंद करता हूं। मैने नेट््स पर घंटों अभ्यास किया है और मैं इसका मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह खूब आनंद लेता हूं। फवाद ने आस्ट्रेलिया की तरफ से तीन वनडे और दो ट््वंटी-20 मैच खेले हैं। लेग स्पिनर फवाद के दोनों फॉर्मेट में आस्ट्रेलिया की तरफ से आखिरी मैच 2013 में खेले। वहीं प्रथम श्रेणी में उन्होंने 62 मैचों में 205 विकेट लिए।