मुंबई, 15 फरवरी: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आस्ट्रेलिया के साथ होने वाली आगामी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी। भारत को अपने घर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी-20 मैच और पांच वनडे मैच खेलने हैं। टीम में कप्तान विराट कोहली की वापसी हुई है जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज से आराम दिया गया था।
दिनेश कार्तिक और तेज गेंदबाज खलील अहमद को बाहर कर दिया गया है।
लोकेश राहुल और जसप्रीत बुमराह की भी टीम में वापसी हुई है।
The post आस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित appeared first on Sportzwiki.