Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मयंक अग्रवाल ने कहा, तीनो फ़ॉर्मेट में आने के लिए जमकर कर रहा हूँ मेहनत

भारतीय टीम के लिए टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने वाले मयंक अग्रवाल ने ऑस्ट्रेलिया के सरजमीं पर शानदार प्रदर्शन किया. उनको पृथ्वी शॉ की जगह टीम में मौका मिला था. शॉ चोट की वजह से पूरे सीरीज से टीम  से बाहर हो गए थे. मयंक अग्रवाल को जैसे ही टीम में मौका मिला. उन्होंने दो शानदार अर्धशतक बना कर खुद को साबित किया.

मयंक अग्रवाल ने कही ये बड़ी बात

तीनो फ़ॉर्मेट में टीम में आने के बारे में मयंक ने कहा,

 “जाहिर है कि मेरा लक्ष्य तीनों प्रारूपों में देश के लिए खेलना है जब भी अवसर मिलता है, मैं देश के लिए सीमित ओवरों की क्रिकेट में खेलने की आशा करता हूँ. मुझे लगता है कि मेरे पास अगर मौका मिले तो मैं सभी प्रारूपों में सफल होने के लिए  खेल सकता हूँ.”

आप टेस्ट क्रिकेट, एक दिवसीय क्रिकेट या ट्वेंटी 20 क्रिकेट खेल रहे हों. आपको केवल अपने खेल को बदलना होगा और उस प्रारूप के अनुसार योजना बनानी होगी जो आप खेल रहे हैं और जिस स्थिति में आप खेल रहे हैं”

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक ना बनाने से अब भी हूँ निराश 

उन्होंने आगे कहा,

“मैं अभी भी उस बारे में निराश हूँ, कि मैं वहां शतक लगा सकता था. मैं लियोन पर हमला करना चाह रहा था. मैंने उस गलती से  बहुत कुछ सीखा है. ”

“टेस्ट क्रिकेट खेलना एक शानदार अनुभव था, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, और जोश हेजलवुड और (स्पिनर) नाथन लियोन जैसे गेंदबाजों का सामना करने से मुझे बहुत समझदारी मिली कि मुझे अपने खेल के कुछ पहलुओं के बारे में क्या करना चाहिए”

ऑस्ट्रेलिया में रन बनाना अच्छा अनुभव रहा 

भारतीय टीम के इस सलामी बल्लेबाज को हम आईपीएल में पंजाब के लिए खेलता देखेंगे. भारतीय टीम को अब लगभग 6 महीने के बाद कोई टेस्ट क्रिकेट खेलनी है.

ऑस्ट्रेलिया में खेलने के बारे में इस खिलाड़ी ने बताया,

“ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाने में काफी आत्मविश्वास मिला यह एक बहुत अच्छा अनुभव था.”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post मयंक अग्रवाल ने कहा, तीनो फ़ॉर्मेट में आने के लिए जमकर कर रहा हूँ मेहनत appeared first on Sportzwiki.