Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ग्रेग चैपल आस्ट्रेलिया के चयनकर्ता पद से सेवानिवृत्त होंगे

कैनबरा
आॅस्ट्रेलिया के लीजेंड क्रिकेटर ग्रेग चैपल ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया के चयनकर्ता एवं राष्ट्रीय प्रतिभा प्रबंधक के पद से सेवानिवृत होने का फैसला किया है। चैपल इस साल बाद में आस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच होने वाली एशेज सीरीज के बाद अपने पद से सेवानिवृत हो सकते हैं। आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाजों में से एक चैपल ने अलग-अलग वर्षों में तीन बार चयनकर्ता का पद संभाला है। चैपल ने 1984 से 1988 तक पहली बार इस पद का दायित्व संभाला था, इसके बाद 2010 से 2011 और 2016 से अब तक वह इस पद पर बने हुए हैं। इसके अलावा वह राष्ट्रीय क्रिकेट केंद्र में मुख्य कोच के पद पर भी काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में युवा प्रतिभाओं की अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में लाने के रास्ते खोले और नाथन लियोन, पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलाने पर उनका अहम योगदान रहा है।