Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की गौतम गंभीर ने लगाई जमकर क्लास, खुले शब्दों में कही ये बात

पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद को भारतीय वायु सेना ने करारा जवाब दिया है. उरी पर हुए हमले के बाद हुए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक कर पाक सरहद के अंदर पनाह लेने वाले आतंकियों को नेस्तनाबूद कर दिया है. इस हमले में लगभग 300 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है.

बता दें, पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था.इस हमले में लगभग 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गये थे. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी. इसके बाद से ही भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा है. देश पाकिस्तान से आर- पार की लड़ाई को देख रही है और पाकिस्तान से अपने सारे रिश्ते तोड़ रहा है.

पाकिस्तान को समझ नहीं आ रहा की वो क्या करे

पुलवामा आतंकी हमले का जिसमें 44 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे. एयर स्ट्राइक्स के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि वो जगह और समय चुनेंगे कि कैसे बदला लेना है.पाकिस्तानी मीडिया ने भी भारत द्वारा किये गए इस हमले की कड़ी निंदा की है. पाकिस्तान को समझ नहीं आ रहा की वो अब क्या करे.

गौतम गंभीर ने दिया पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को जवाब 

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपने ट्वीट में करारा जवाब देते हुए लिखा, ‘हमने जगह चुनी, हमने समय तय किया और हमने भविष्य तय किया.इससे पहले गौतम गंभीर ने भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘जय हिंद, आईएएफ’. गंभीर ने इससे पहले मारे गए शहीद जवान के बच्चों का सारा जिम्मा उठाया था.

उनके साथ ही उनके साथी खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग ने भी पाकिस्तान को खूब खरी-खरी सुनाई. इस हमले के बाद पूरे देश में जोश का माहौल है. लोग भारतीय वायुसेना की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं. अब ये देखना होगा भारत पाकिस्तान के बीच विश्व कप में होने वाले मैच का क्या होता है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की गौतम गंभीर ने लगाई जमकर क्लास, खुले शब्दों में कही ये बात appeared first on Sportzwiki.