भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इन दिनों टीम से बाहर हैं। पिछले महीनें एक रियलिटी शो के दौरान महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी के बाद से तो केएल राहुल के साथ सब कुछ खराब हो रहा है वो चाहे उनकी फॉर्म हो या कुछ और….
केएल राहुल की फॉर्म को लेकर चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का बड़ा बयान
महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में तो केएल राहुल को क्लीन चिट बीसीसीआई की तरफ से मिल चुकी है, लेकिन भारत ए के लिए खेल रहे केएल राहुल कुछ अच्छी लय में नजर नहीं आ रहे हैं।

केएल राहुल के इन खराब दिनों में उनके लिए भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने बड़ी बात कही है। एमएसके प्रसाद ने केएल राहुल की फॉर्म का बचाव करते हुए साफ कहा कि ऐसे उतार-चढ़ाव तो आते रहते हैं।
हर खिलाड़ी के करियर में आते रहते हैं ऐसे उतार-चढ़ाव
भारत के चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि
“हर कोई उन चरणों से गुजरता है। यहां तक कि महानतम खिलाड़ियों में उनके फॉर्म के संबंध में उनके करियर में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं। हम चाहते हैं कि केएल राहुल रनों के बीच आए और इसलिए हमने उन्हें इंग्लैंड लॉयंस और बीपी इलेवन मैच में शामिल किया है।”

एमएसके प्रसाद ने आगे कहा कि
“मुझे लगता है कि जब एक खिलाड़ी जो बहुत अच्छा कर चुका है और आउट ऑफ फॉर्म है, तो हमें उसे वापस करने की जरूरत है। मुझे यकिन है कि केएल फॉर्म में वापस आएंगे और भारतीय टीम में भी वापसी करेंगे।”
केएल हैं बहुत अच्छे खिलाड़ी वो करेंगे फॉर्म में वापसी
“वो बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं जो नहीं खेल रहे हैं। हमें पता है कि उनके पास जो गुणवत्ता है। दुर्भाग्य से उनका फॉर्म खराब हो गया है, इसके बारे में कोई दो राय नहीं है। हमें वास्तव में चाहते हैं कि उन्हें जो भी मैच मिले उसमें रन बनाकर मजबूत वापसी करें। मुझे यकिन है कि वो ऐसा करेंगे।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post स्टार बल्लेबाज केएल राहुल की फॉर्म को लेकर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कह दी ये बड़ी बात, बताया कैसे करेंगे केएल राहुल वापसी appeared first on Sportzwiki.