दुबई में इस समय पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल खेली जा रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद की वजह से भारत में इसका प्रसारण नहीं किया जाता है। शुरूआती मैचों का प्रसारण किया गया था लेकिन उसके बाद इसका प्रसारण रोक दिया गया था। भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा है और पाकिस्तान में भी भारत को लेकर कुछ ऐसा ही है।
दर्शकों को रोका गया

पीएसएल देखने पहुंचे भारतीय दर्शकों को दुबई के दुबई स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में जाने से रोका गया। खबर के अनुसार भारत के दो व्यक्ति को मैच देखने के लिए स्टेडियम में जाने से रोका गया।
हालाँकि, मामला बढने के बाद दोनों को मैच देखने की अनुमति मिल गयी। उसके पास मैच देखने की टिकट थी। इसके बाद पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल के अधिकारी ने इसपर बयान भी दिया।
हमारी वजह से नहीं हुआ

पीएसएल के अधिकारी की माने तो यह घटना उनके या पाकिस्तान के वजह से नहीं हुई है। स्टेडियम में सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह लोकल पुलिस के हाथों में है। सी मुद्दे पर बयान देते हुए उन्होंने कहा
“हमें घटना के बारे में पता चला और चर्चा के बाद, उन्हें स्टेडियम में मैच देखने की अनुमति दी गई क्योंकि उनके पास वैध टिकट थे। पूरे स्टेडियम की सुरक्षा स्थानीय पुलिस के नियंत्रण में थी।”
दोनों देशों में हालत नाजुक

14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था। जिसमें देश का 44 बहादुर जवान शहीद हो गये थे। इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन ने ली थी। तभी से दोनों देशों में तनाव बना हुआ है।
इसके बाद आज भारतीय एयरफोर्स की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी करवाई की गयी। इसके बाद से दोनों देशों में तनाव बना हुआ है। अभी भारत के विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान के कब्जे में हैं और तनाव कम होने के आसार भी नहीं दिख रहे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post पाकिस्तान ने की अब और भी शर्मनाक हरकत, पीएसएल के दौरान भारतीय दर्शको के साथ किया गया ऐसा appeared first on Sportzwiki.