भारतीय टीम के इस बेहतरीन बल्लेबाज ने अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी सरजमीं पर जीती हुई पहली टेस्ट सीरीज में शानदार योगदान दिया था. वो भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे. उनकी बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से उनको मैन ऑफ़ द सीरीज का भी खिताब मिला था.
इसके बाद उन्होंने रणजी ट्राफी में अपनी टीम सौराष्ट्र के लिए भी कई बेहतरीन पारियां खेली. जिसकी वजह से टीम ने फाइनल तक का सफ़र पूरा किया.
पुजारा को मिलेगा ये बड़ा सम्मान

भारतीय टेस्ट स्टार चेतेश्वर पुजारा भारतीय खेल सम्मानों के दूसरे संस्करण के लिए नामांकित हुए हैं. उनके साथ ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम और पीवी सिंधु भी हैं. इन्हीं में से किसी एक को ये सम्मान मिलेगा. भारतीय टीम के और दो शानदार खिलाड़ी रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर (टीम स्पोर्ट) पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है.
विराट कोहली फाउंडेशन के तरफ से दिया जाएगा पुरस्कार
The members of jury strikes a pose after the selection process of final nominees for #ISH!@imsardarsingh8 @Abhinav_Bindra @Maheshbhupathi @PTUshaOfficial @AnjaliOlympian #SanjivGoenka
.
.#BlueRising #2WeeksToISH #IndianSportsHonours pic.twitter.com/jIOqsys8fL— Indian Sports Honours (@sportshonours) February 5, 2019
भारतीय खेल सम्मान विराट कोहली फाउंडेशन और आरपी-संजीव गोयनका समूह की एक पहल है. यह 2018 में शुरू किया गया था और यह एक बड़ी सफलता थी. पुरस्कार शनिवार को प्रदान किए जाएंगे.पुलेला गोपीचंद, अभिनव बिंद्रा, सरदार सिंह, महेश भूपति, पी टी उषा और अंजलि भागवत जैसी प्रख्यात हस्तियां जूरी के सदस्य हैं.
जो 11 श्रेणियों के विजेताओं को चुनेंगे. शेष छह श्रेणियों के विजेता को प्रशंसकों द्वारा एक ऑनलाइन सर्वेक्षण के माध्यम से चुना जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में पुजारा ने 521 रन बनाए. अब भारतीय टीम को लगभग 6 महीने बाद टेस्ट मैच खेलना है. पुजारा को भारत के लिए खेलते हुए तभी देखेंगे. विश्व कप और आईपीएल में पुजारा किसी टीम का हिस्सा नहीं होंगे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विराट कोहली फाउंडेशन देगी चेतेश्वर पुजारा को ये बड़ा सम्मान appeared first on Sportzwiki.