Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अमित भंडारी पर हमला करने वाले क्रिकेटर पर DDCA ने लगाया आजीवन प्रतिबंध

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और DDCA सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अमित भंडारी पर हाल ही में अंडर-23 क्रिकेटर अनुज डेढा ने अपने कुछ साथियों के साथ मिल उनपर हमला कर दिया था। इस हमले में अमित भंडारी गभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं अनुज डेढा पर करवाई करते हुए आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है।

मंगलवार को DDCA के अध्यक्ष रजत शर्मा ने अंडर-23 क्रिकेटर अनुज डेढा और उनके साथी खिलाड़ियों पर बैन लगा दिए। साथ ही भंडारी पर में कुछ खास खिलाड़ियों को चुनने का दबाव संबंधी शिकायतों की जांच करने के भी आदेश दिए है। शर्मा ने एक निजी अखबार को बताया, 'मैं भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग और गौतम गंभीर की सलाह से सहमत हूं और अनुज पर आजीवन प्रतिबंध लगा रहा हूं।'

उन्होंने यह भी कहा दिल्ली पुलिस को अपनी जरुरी जांच पूरी करनी चाहिए। बता दें, अनुज को एक दिन के रिमांड और उनके भाई नरेश को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आपको जानकारी में बता दें, सोमवार को अमित भंडारी दिल्ली के सेंट स्टीफन मैदान पर अंडर 23 टीम के ट्रायल के लिए गए थे। यहां अंडर 23 इस टूर्नमेंट के लिए संभावित खिलाड़ियों का चयन किया गया था, जिसमें अनुज का चयन नहीं हुआ था। इस वजह से वो काफी नाराज हो गए और उन्होंने अमित पर हमला कर दिया, इस हमले से उनके सिर और कान में चोटें आई हैं।

यह भी पढ़े:-

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ये विश्व रिकॉर्ड बना लेंगे एमएस धोनी, जानिए

IPL 2019: अब पिंक जर्सी में दिखेगी राजस्थान रॉयल्स की टीम, ऐसी होगी ड्रेस

NZ vs IND: रोमांचक मैच के अंतिम क्षणों में हारा भारत, न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती सीरीज



Herald