Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पंजाब-राजस्थान के बाद अब HP क्रिकेट संघ ने हटाईं पाकिस्तान क्रिकेटरों की तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले के बाद देशभर में गुस्से और आक्रोश का माहौल है। भारतीय क्रिकेट स्टेडियम से पाकिस्तानी क्रिकेटरो की तस्वीर हटाने का सिलसिला जारी है। पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) और राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) द्वारा तस्वीरें हटाने के बाद अब हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) से हटा दी गई है। एचपीसीए ने भी मंगलवार को अपने मुख्यालय में से 13 पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटा दी हैं।

एचपीसीए स्टेडिम मैनेजर कर्नल एच.एस. मन्हास ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “हमने पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए एचपीसीए स्टेडियम में से सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटा दी हैं।” इन तस्वीरों में शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर और जावेद मियांदाद शामिल हैं।

वहीं आपको बता दें, भारतीय क्रिकेटर गौतम गभीर, हरभजन सिंह, विराट कोहली और मोहम्मद शमी जैसे कई दिग्गज क्रिकेटर समेत पूरा देश हमले की कड़ी निंदा कर रहा है। यही नहीं मोहम्मद शमी ने शहीद जवानों के परिवारों के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है। इस हमले में सीआरपीएफ (CRPF) 40 जवान शहीद और कई घायल हुए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है और भारत ने आतंकियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़े:-

IPL 2019: पहले दो सप्ताह के कार्यक्रम का हुआ ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

आईपीएल से पहले युवराज सिंह ने मारा हैरान कर देने वाला छक्का, देखें वीडियो

पुलवामा आतंकी हमले पर भारतीय गेंदबाज ने कहा- देश के लिए गेंद छोड़ ग्रेनेड भी उठाने के लिए तैयार



Herald