Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC टी-20 रैंकिंग में विराट कोहली को हुआ नुकसान, कुलदीप यादव को हुआ फायदा

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में खेली गई तीन टी20 मैच की सीरीज का अतिंम मुकाबला न्यूजीलैंड ने 4 रन से जीतकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है। साथ ही हाल ही में किये भारतीय टीम के प्रदर्शन की वजह से ICC टी-20 रैंकिंग किसी खिलाड़ी को फायेदा हुआ। तो कुछ खिलाड़ियों को ICC टी-20 रैंकिंग में नुकसान हुआ। आपको बता दे कि अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव गेंदबाजों की आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

लेकिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को इस सीरीज से आराम दिया गया था इसके वजह से उनको ICC टी-20 रैंकिंग में कुछ नुकसान हुआ हैं। आपको बता दे कि शीर्ष दस गेंदबाजों की सूची में कुलदीप यादव गेंदबाजों दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। साथ ही आपको बता दे कि उनके अलावा इस लिस्ट में और कोई भारतीय खिलाड़ी का नाम नही है। आपको बता दे कि कुलदीप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में 26 रन देकर दो विकेट झटके। साथ ही युजवेंद्र चहल को आईसीसी रैंकिंग में नुकसान हुआ है छह पायदान गिरकर 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि भुवनेश्वर कुमार 18वें स्थान पर बने हुए हैं।

साथ ही भारतीय टीम के बल्लेबाजों की बात करे तो बताया गया है कि बल्लेबाज रोहित शर्मा तीन पायदान के फायदे के साथ सातवें स्थान पर है। भारतीय कप्तान विराट कोहली को रैंकिंग में चार पायदान का नुकसान हुआ है। लोकेश राहुल और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन क्रमश: 10वें और 11वें स्थान पर काबिज है। बल्लेबाजों की इस लिस्ट में पाकिस्तान के बाबर आजम पहले स्थान पर हैं।

ये भी पढ़े:

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज भंडारी पर हॉकी-रॉड और लाठी-डडों से हमला, हॉस्पिटल में भर्ती

जब धोनी ने किया तिरंगे का सम्मान, दिल छू लेगा वीडियो

हार्दिक पांड्या ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, अपने भाई को छोड़ा पीछे



Herald