Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC टेस्ट रैंकिंग: कोहली टॉप पर बरकरार, इस खिलाड़ी ने लगाई 58 स्थान की छलांग

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली 992 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर बरकरार हैं। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन हैं। वहीं तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। लेकिन श्रीलंका के बल्लेबाज कुसाल परेरा ने 58 स्थान की छलांग लगाकर सभी को हैरान कर दिया। वो अपनी करियर की बेस्ट टेस्ट रैंकिंग यानी 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बता दें, परेरा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 51 और 153 रन की पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। जिसके बदौलत उन्हें 58 स्थान की छलांग लगाई। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पेट कमिंस 13 साल बाद टॉप पर पहुंचने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा को पछाड़ा है। रबादा 849 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान फिसल गए हैं। इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन 862 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

वहीं गेंदबाजी रैंकिगं में भारत की तरफ से दो ही गेंदबाज टॉप 10 में शामिल हैं। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा 794 रेंटिंग के साथ 5वें स्थान पर हैं। वहीं, आर अश्विन 763 रेटिंग के साथ दसवें नंबर पर काबिज हैं। दूसरी तरफ बल्लेबाज़ी में भी भारत की तरफ से टॉप 10 में सिर्फ विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ही शामिल हैं।

यह भी पढ़े:-

आउट होने पर ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने खोया आपा, बैट मारकर तोड़ डाली कुर्सी

इस भारतीय खिलाड़ी ने बनाया शानदार रिकॉर्ड, इस मामले में बने पहले खिलाड़ी

इस खिलाड़ी ने तूफानी पारी खेल रोहित को छोड़ा पीछे, 88 गेंदों पर बना दिए इतने रन



Herald