स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे में भारत को आठ विकेट से हराकर क्रिकेट जगत में अफरातफरी मचा दी। हेमिल्टन के सेडन पार्क में न्यूजीलैंड ने भारत को शर्मनाक तरह से हराया। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को मात्र 92 रन पर ढेर कर दिया। चौथे मैच में न्यूजीलैंड के मुख्य गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पांच विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी।
भारत की इस शर्मनाक की चर्चा हर तरफ हो रही है। वहीं आईसीसी के CEO डेव रिचर्डसन ने भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार बताया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम के 92 रन पर ढेर हो जाने को तवज्जो नहीं दी। उन्होंने इस संबंध में कहा कि ;हर टीम का अपना दिन होता है। लेकिन साउथ अफ्रीका के इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने वर्तमान भारतीय टीम को बेहद संतुलित करार दिया है।
रिचर्डसन ने आगे कहा, 'वर्ल्ड कप 2019 में 10 सर्वश्रेष्ठ टीमें हिस्सा लेगी। भारत इस समय सभी टीमों के मुकाबले सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहींचिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बारे में उन्होंने कहा, आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट में अमूमन भारत और पाकिस्तान को एक ग्रुप में रखा जाता है, लेकिन साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में ऐसा देखने को नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़े:-
शिखर धवन के बेटे जोरावर ने बताया बाल उगाने का नया फॉर्मूला, देखें वीडियो
IND vs NZ: धोनी की जगह चौथे वनडे में शुभमन गिल को मिल सकता है मौका
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने तीन हार का बदला एक जीत से लिया, चौथा वनडे 8 विकेट से जीता
Herald