Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC ODI RANKING : न्यूजीलैंड सीरीज के बाद आईसीसी वनडे रैंकिंग में देखने को मिला बड़ा उल्टफेर, जाने अब किस स्थान पर है भारत

न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज रविवार को संपन्न हुई। इस वनडे सीरीज के खत्म होते ही आईसीसी ने ताजा वनडे रैंकिंग जारी कर दी है।आईसीसी के द्वारा इस ताजा जारी वनडे रैंकिंग में किसी टीम को अच्छा फायदा पहुंचा है तो किसी टीम को नुकसान हुआ है।

वनडे रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर कायम तो न्यूजीलैंड को नुकसान

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पांच मैचों की वनडे सीरीज में 4-1 के अंतर से मात देकर रैंकिंग में अपने दूसरे स्थान पर कामय है। तो वहीं न्यूजीलैंड को इस हार का बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।

न्यूजीलैंड को भारत से सीरीज में एकतरफा हार ने उन्हें तीसरे से चौथे स्थान पर लुढ़का दिया है। जहां भारतीय टीम 122 अंकों के साथ वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है तो वहीं 111 अंकों के साथ न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर लुढ़क गई है।

इंग्लैंड की टीम कर रही है वनडे रैंकिंग टॉप

वनडे रैंकिंग में क्रिकेट का जन्मदाता रहा इंग्लैंड अभी नंबर वन पर बना हुआ है। इंग्लैंड की टीम वनडे फॉर्मेट में पिछले लंबे समय से शानदार प्रदर्शन कर रही है और वो वनडे रैंकिंग में 126 अंक के साथ पहले स्थान पर है।

इंग्लैंड के अलावा दक्षिण अफ्रीका टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका के न्यूजीलैंड की तरह 111 अंक ही हैं लेकिन दशमलव के आधार पर वो न्यूजीलैंड से आगे हैं।

विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है छठे स्थान पर, पाकिस्तान पांचवें पर

वनडे रैंकिंग में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का बड़ा बुरा हाल है। ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में भारत के हाथों वनडे सीरीज गंवानी पड़ी थी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से सही नहीं रहा है। और वो 100 अंकों के साथ रैंकिंग में छठे पायदान पर हैं।

पाकिस्तान की टीम टी-20 में तो नंबर वन पर काबिज हैं लेकिन वनडे रैंकिंग में उनकी स्थिति भी अच्छी नहीं है। पाकिस्तान की टीम 102 अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया के ऊपर पांचवें स्थान पर हैं।

रैंकिंग टीम अंक
1 इंग्लैंड 126
2 भारत 122
3 दक्षिण अफ्रीका 111
4 न्यूजीलैंड 111
5 पाकिस्तान 102
6 ऑस्ट्रेलिया 100
7 बांग्लादेश 93
8 श्रीलंका 78
9 वेस्टइंडीज 72
10 अफगानिस्तान 67

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post ICC ODI RANKING : न्यूजीलैंड सीरीज के बाद आईसीसी वनडे रैंकिंग में देखने को मिला बड़ा उल्टफेर, जाने अब किस स्थान पर है भारत appeared first on Sportzwiki.