Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC ODI RANKING: आईसीसी ने जारी की नई रैंकिंग, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में शानदार प्रदर्शन के बाद जाने कहाँ है भारतीय खिलाड़ी

एक तरफ जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज रविवार को ही समाप्त हुई है. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच भी पांच मैचों की वनडे सीरीज हाल में ही समाप्त हुई है. इन दोनों वनडे सीरीज के समाप्त होने के बाद आईसीसी ने वनडे रैंकिंग को अपडेट किया हैं. जिसमे कई बड़े उलटफेर हुए हैं.

भारत को 1 रेटिंग पॉइंट्स का फायदा 

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 4-1 से जीतने के बाद 1 रेटिंग पॉइंट्स का फायदा हुआ हैं. भारत 122 अंको के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है. टॉप पर इंग्लैंड टीम का कब्ज़ा है. जिसके 126 रेटिंग पॉइंट्स है.

वहीं न्यूजीलैंड की टीम को 1 रेटिंग पॉइंट्स का नुकसान हुआ हैं. न्यूजीलैंड की टीम एक स्थान फिसलकर चौथे स्थान पर आ गई है. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बराबर 111 अंक है, लेकिन दशमलव की संख्या के आधार पर साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे स्थान पर है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम चौथे स्थान पर बनी हुई है.

कोहली, रोहित, धवन को नुकसान 

बता दें, कि आईसीसी की बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 887 अंको के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं. वहीं रोहित शर्मा 854 अंको के साथ नंबर-2 पर बने हुए हैं, लेकिन दोनों को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में रेटिंग पॉइंट्स का नुकसान उठाना पड़ा है. कोहली को जहां 12 अंको का नुकसान हुआ है. वहीं रोहित को 33 रेटिंग पॉइंट्स का नुकसान उठाना पड़ा है.

शिखर धवन भी स्थान फिसलकर नंबर-10 पर पहुंच गए हैं. वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलयमसन भी एक स्थान फिसलकर 11वें स्थान पर आ गए है. फखर जमान दो स्थान के फायदे के साथ 9वें पायदान पर आ गए है.

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक भी एक स्थान के फायदे के साथ 8वें पायदान पर आ गए है. केदार जाधव को भी 8 स्थान का फायदा हुआ हैं और वह 35वें स्थान पर आ गए है. एमएस धोनी 17वें पायदान पर है.

चहल को फायदा कुलदीप को नुकसान 

बता दें, कि गेंदबाजो की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह 808 अंको के साथ टॉप पर बने हुए हैं. वहीं भारत के कुलदीप यादव एक स्थान फिसलकर चौथे पायदान पर आ गए है. युजवेंद्र चहल एक स्थान के फायदे के साथ पांचवे नंबर पर आ गए है. वहीं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट 7 स्थान के बड़े फायदे के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए है.

यहाँ देखें आईसीसी की अपडेट टीम रैंकिंग 

रैंकिंग       टीम       रेटिंग पॉइंट्स 
1 इंग्लैंड 126
2. भारत 122 (+1)
3. साउथ अफ्रीका 111
4. न्यूजीलैंड 111 (-1)
5. पाकिस्तान 102
6. ऑस्ट्रेलिया 100
7. बांग्लादेश 93
8. श्रीलंका 78
9. वेस्टइंडीज 72
10. अफगानिस्तान 67

 

यहाँ देखे बल्लेबाजों की अपडेट टॉप-10 सूची :

    रैंकिंग       खिलाड़ी      रेटिंग पॉइंट्स 
1 विराट कोहली 887
2. रोहित शर्मा 854
3. रॉस टेलर 821
4. जो रूट 807
5. बाबर आजम 801
6. फाफ डू प्लेसी 791
7. शाई होप 780
8. क्विंटन डी कॉक 758
9. फखर जमान 755
10. शिखर धवन 744

यहाँ देखे गेंदबाजों की अपडेट टॉप-10 सूची :

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. जसप्रीत बुमराह 808
2. राशिद खान 788
3. ट्रेंट बोल्ट 732
4. कुलदीप यादव 719
5. युज्वेंद्र चहल 709
6. मुस्ताफिजुर रहमान 695
7. कगिसो रबाडा 688
8. आदिल रशिद 683
9. मुजीब उर रहमान 679
10. जोश हेजलवुड 655

यहाँ देखे ऑलराउंडर की अपडेट टॉप-5 सूची :

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. राशिद खान 353
2. शाकिब अल हसन 352
3. मोहम्मद नबी 337
4. मोहम्मद हफीज 296
5 मोईन अली 289

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post ICC ODI RANKING: आईसीसी ने जारी की नई रैंकिंग, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में शानदार प्रदर्शन के बाद जाने कहाँ है भारतीय खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.