Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC T-20 RANKING: न्यूज़ीलैंड में सीरीज हार के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों को हुआ आईसीसी रैंकिंग में फायदा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज रविवार को ही समाप्त हुई हैं. इस टी-20 सीरीज के बाद आईसीसी प्लेयर रैंकिंग में कई बड़े उलटफेर हुए हैं. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में आईसीसी की तजा  रैंकिंग के बारे में ही बताएंगे.

बल्लेबाजों की रैंकिंग में रोहित को 3 स्थान का फायदा 

आपकों बता दें, कि बल्लेबाजों की रैंकिंग में रोहित शर्मा को तीन स्थान का फायदा हुआ हैं और वह 7वें पायदान पर आ गए है. वहीं सीरीज में ना खेलने की वजह से केएल राहुल तीन स्थान फिसलकर 10वें पायदान पर आ गए है. बल्लेबाजों की रैंकिंग में बाबर आजम टॉप पर बने हुए हैं. वहीं शिखर धवन एक स्थान एक फायदे के साथ 11वें पयादान पर पहुंच गए है.

केन विलयमसन को भी एक स्थान का फायदा हुआ है. वह 12वें स्थान पर आ गए है. वहीं रॉस टेलर 7 स्थान के फायदे के साथ 51वें स्थान पर आ गए है. विराट कोहली को सीरीज में ना खेलने से चार स्थान का नुकसान हुआ हैं और वह 19वें पायदान पर है.

कुलदीप नंबर-2 पर पहुंचे 

कुलदीप यादव आईसीसी की गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-2 स्थान पर पहुंच गए है. वहीं शादाब खान एक स्थान फिसलकर तीसरे स्थान पर आ गए है.

इमाद वसीम पांच स्थान की लम्बी छलांग लगाकर चौथे पायदान पर आ गए है. ईश सोढ़ी को चार स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है और वह 8वें स्थान पर आ गए है.

यहाँ देखे बल्लेबाजों की अपडेट टॉप-10 सूची :

    रैंकिंग       खिलाड़ी      रेटिंग पॉइंट्स 
1 बाबर आजम 885
2. कॉलिन मुनरो 825
3. एरोन फिंच 806
4. एविन लुईस 751
5. ग्लेन मैक्सवेल 745
6. फखर जमान 700
7. रोहित शर्मा 698
8. एलेक्स हेल्स 697
9. जेसन रॉय 688
10. लोकेश राहुल 677

यहाँ देखे गेंदबाजों की अपडेट टॉप-10 सूची :

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. राशिद खान 793
2. कुलदीप यादव 728
3. शादाब खान 720
4. इमाद वसीम 705
5. आदिल रशिद 676
6. एडम जम्पा 670
7. शाकिब अल हसन 658
8. ईश सोढी 657
9. फहीम अशरफ 655
10. मिचेल सेंटनर 638

यहाँ देखे ऑलराउंडर की अपडेट टॉप-10 सूची :

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. ग्लेन मैक्सवेल 362
2. शाकिब अल हसन 338
3. मोहम्मद नबी 313
महमुदुल्ला 240
5 थिसारा परेरा 219

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ICC T-20 RANKING: न्यूज़ीलैंड में सीरीज हार के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों को हुआ आईसीसी रैंकिंग में फायदा appeared first on Sportzwiki.