Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC T-20 RANKING: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज हार के बाद भी केएल राहुल और धोनी ने लगाया लंबी छलांग

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज बुधवार को ही समाप्त हुई हैं. इस टी-20 सीरीज को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 2-0 के अंतर से जीत लिया था. इस टी-20 सीरीज के बाद आईसीसी ने रैंकिंग को अपडेट किया है. आईसीसी की नई प्लेयर रैंकिंग में कई बड़े उलटफेर हुए हैं. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में आईसीसी की ताजा रैंकिंग के बारे में ही बताएंगे.

ग्लेन मैक्सवेल और केएल राहुल को हुआ बड़ा फायदा 

बल्लेबाजों की रैंकिंग में ग्लेन मैक्सवेल को 2 स्थान का फायदा हुआ हैं और वह तीसरे स्थान पर आ गए है. केएल राहुल भी 4 स्थान की छलांग के साथ छठे पायदान पर आ गए है.

विराट कोहली को भी सीरीज में 2 स्थान का फायदा हुआ और वह 17वें स्थान पर आ गए है. एमएस धोनी भी 7 स्थान की छलांग लगाकर 56वें पायदान पर आ गए है.

वहीं अफगानिस्तान-आयरलैंड टी-20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने वाले मोहम्मद नबी 12 स्थान की लम्बी छलांग लगाकर 30वें पायदान पर आ गए है.  बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम पहले स्थान पर बने हुए हैं.

जसप्रीत बुमराह और क्रुनाल पांड्या को फायदा, कुलदीप को नुकसान 

I am very happy with the efforts of bowlers: Kohli

गेंदबाजो की रैंकिंग में कुलदीप यादव को नुकसान हुआ है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज ना खेलने के कारण वह दो स्थान फिसल गए है और चौथे नंबर पर आ गए है.

जसप्रीत बुमराह 12 स्थान की लम्बी छलांग के साथ 15वें नंबर पर आ गए है. क्रुनाल पांड्या को भी 18 स्थान का बड़ा फायदा हुआ हैं और वह 43वें पायदान पर आ गए है. मुजीब उर रहमान 2 स्थान के फायदे के साथ 40वें पायदान पर आ गए है.

यहाँ देखे बल्लेबाजों की अपडेट टॉप-10 सूची :

    रैंकिंग       खिलाड़ी      रेटिंग पॉइंट्स 
1 बाबर आजम 885
2. कॉलिन मुनरो 825
3. ग्लेन मैक्सवेल 815
4. एरोन फिंच 782
5. एविन लुईस 751
6. लोकेश राहुल 726
7. हजरतउल्लाह जजई 718
8. डीआर्सी शार्ट 715
9. फखर जमान 700
10. एलेक्स हेल्स 697

यहाँ देखे गेंदबाजों की अपडेट टॉप-10 सूची :

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. राशिद खान 780
2. शादाब खान 720
3. इमाद वसीम 705
4. कुलदीप यादव 699
5. आदिल रशिद 676
6. एडम जम्पा 672
7. शाकिब अल हसन 658
8. ईश सोढी 657
9. फहीम अशरफ 655
10. मिचेल सेंटनर 638

यहाँ देखे ऑलराउंडर की अपडेट टॉप-10 सूची :

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. ग्लेन मैक्सवेल 390
2. शाकिब अल हसन 338
3. मोहम्मद नबी 330
महमुदुल्ला 240
5 रिची बैरिंगटन 221

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ICC T-20 RANKING: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज हार के बाद भी केएल राहुल और धोनी ने लगाया लंबी छलांग appeared first on Sportzwiki.