Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC TEST RANKING: आईसीसी ने जारी की नई टेस्ट रैंकिंग, जाने कहाँ है भारत और भारतीय खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खत्म हुई टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी ने अपनी रैंकिंग को अपडेट किया है. टीम रैंकिग में जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम को श्रीलंका से सीरीज जीतने के बाद 3 रेटिंग पॉइंट्स का फायदा हुआ है. वहीं श्रीलंका की टीम को 2 रेटिंग पॉइंट्स का नुकसान हुआ है.

जेसन होल्डर गेंदबाजी रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचे 

आईसीसी की अपडेट टेस्ट रैंकिंग में जेसन होल्डर को गेंदबाजी रैंकिंग में बहुत बड़ा फायदा हुआ है. होल्डर 4 स्थान की लम्बी छलांग लगाकर छठे पायदान पर आ गए है.

जेम्स एंडरसन को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह तीसरे स्थान पर खिसक गए है. वहीं पैट कमिंग्स को एक स्थान के फायदे के साथ दूसरे स्थान पर आ गए है.

ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद अब्बास,टिम साउदी और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक पायदान का नुकसान हुआ है. यह चारों क्रमशः 7वें, 8वें, 9वें और दसवें पायदान पर है.

जो रूट को तीन स्थान का हुआ नुकसान 

बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को नुकसान हुआ है. वह तीन स्थान फिसलकर 8वें स्थान पर आ गए है. वहीं एडियन मक्रम एक स्थान के फायदे के साथ 7वें पीड़ा पर आ गए है. वहीं हेनरी निकोलस दो स्थान के फायदे के साथ पांचवे स्थान पर आ गए है. बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 922 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है.

आईसीसी टीम रैंकिंग :

रैंकिंग       टीम       रेटिंग पॉइंट्स 
1 भारत 116
2. साउथ अफ्रीका 110
3. इंग्लैंड 108
4. न्यूजीलैंड 107
5. ऑस्ट्रेलिया 104 (+3)
6. श्रीलंका 89 (-2)
7. पाकिस्तान 88
8. वेस्टइंडीज 70
9. बांग्लादेश 69
10. जिम्बाब्वे 13

यहाँ देखें आईसीसी के टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाजों की अपडेट रैंकिंग

रैंकिंग       खिलाड़ी      रेटिंग पॉइंट्स 
1 विराट कोहली 922
2. केन विलियमसन 897
3. चेतेश्वर पुजारा 881
4. स्टीवन स्मिथ 857
5. हेनरी निकोलस 763
6. डेविड वार्नर 756
एडियन मक्रम 741
8. जो रूट 740
9. हाशिम अमला 711
10. डीन एल्गर 693

यहाँ देखें आईसीसी के टॉप-10 टेस्ट गेंदबाजो की अपडेट रैंकिंग

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. कगिसो रबाडा 882
2. पैट कमिंग्स 878
3. जेम्स एंडरसन 860
4. वर्नोन फिलेंडर 809
5. रविन्द्र जडेजा 794
6. जेसन होल्डर 778
7. ट्रेंट बोल्ट 771
8. मोहम्मद अब्बास 770
9. टिम साउदी 767
10. रविचंद्रन अश्विन 763

यहाँ देखे अपडेट टेस्ट ऑलराउंडर की टॉप-5 रैंकिंग 

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. जेसन होल्डर 448
2. शाकिब अल हसन 415
3. रविन्द्र जडेजा 387
4. वर्नोन फिलेंडर 341
5 बेन स्टोक्स 331

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ICC TEST RANKING: आईसीसी ने जारी की नई टेस्ट रैंकिंग, जाने कहाँ है भारत और भारतीय खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.