Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC TEST RANKING : जो रूट को रैंकिंग में हुआ फायदा, जाने कोहली सहित अन्य भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज समाप्त हो चुकी है. इस टेस्ट सीरीज को वेस्टइंडीज की टीम ने 2-1 के अंतर से जीत लिया. इस टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी ने टेस्ट रैंकिंग को अपडेट किया है. हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में अपडेट रैंकिंग के बारे में ही बताएंगे.

जो रूट टॉप-5 में आये वापस 

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शतक लगाने का फायदा इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को रैंकिंग में हुआ है. वह टॉप-5 में वापस आ गए है.

दरअसल, पांचवे स्थान पर मौजूद हेनरी निकोलस के बराबर 763 रेटिंग पॉइंट्स जो रूट के भी हो गए हैं और अब दोनों संयुक्त रूप से पांचवे स्थान पर बने हुए हैं.

जोस बटलर जहां 8 स्थान के फायदे के साथ 34वें पायदान पर आ गए है. वहीं बेन स्टोक्स 7 स्थान के फायदे के साथ 49वें नंबर पर आ गए है. रोस्टन चेज को भी 10 स्थान का फायदा हुआ हैं और वह 41वें पायदान पर आ गए है. ऑलराउंडर की सूची में वह 13वें स्थान पर है.

बेन स्टोक्स ऑलराउंडर की सूची में पांचवे स्थान से चौथे स्थान पर आ गए है. मार्क वुड को गेंदबाजों की रैंकिंग में 12 स्थान के फायदे के साथ 52वें पायदान पर आ गए है. विराट कोहली जहां बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर है. वहीं कगिसो रबाडा गेंदबाजो की सूची में टॉप पर है.

यहाँ देखें आईसीसी के टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाजों की अपडेट रैंकिंग

रैंकिंग       खिलाड़ी      रेटिंग पॉइंट्स 
1 विराट कोहली 922
2. केन विलियमसन 897
3. चेतेश्वर पुजारा 881
4. स्टीवन स्मिथ 857
5. हेनरी निकोलस 763
5. जो रूट 763
7. डेविड वार्नर 756
8. एडियन मक्रम 741
9. हाशिम अमला 711
10. डीन एल्गर 693

यहाँ देखें आईसीसी के टॉप-10 टेस्ट गेंदबाजो की अपडेट रैंकिंग

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. कगिसो रबाडा 882
2. पैट कमिंग्स 878
3. जेम्स एंडरसन 862
4. वर्नोन फिलेंडर 809
5. रविन्द्र जडेजा 794
6.  ट्रेंट बोल्ट 771
7. मोहम्मद अब्बास 770
7. जेसन होल्डर 770
9. टिम साउदी 767
10. रविचंद्रन अश्विन 763

यहाँ देखे अपडेट टेस्ट ऑलराउंडर की टॉप-5 रैंकिंग 

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. जेसन होल्डर 439
2. शाकिब अल हसन 415
3. रविन्द्र जडेजा 387
4. बेन स्टोक्स 357
5 वर्नोन फिलेंडर 341

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ICC TEST RANKING : जो रूट को रैंकिंग में हुआ फायदा, जाने कोहली सहित अन्य भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग appeared first on Sportzwiki.