स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पांच वनडे मैचों की सीरीज 4-1 से हराने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वनडे रैंकिंग जारी की है, जिसमे भारतीय टीम दूसरे स्थान पर कायम है। जबकि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं।
ICC ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम के 122 अंक हो गए हैं और और टीम इंग्लैंड 126 अंक के साथ चोटी पर विराजमान है। आईसीसी के द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी तीन स्थान का फायदा हुआ है। धोनीबल्लेबाजों की सूचि में 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। आपको बता दें, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन अर्धशतक जड़ने से तीन स्थान का फायदा हुआ।
Boult bolts up latest @MRFWorldwide ICC ODI Rankings!
— ICC (@ICC) February 4, 2019
The New Zealand quick has jumped up seven places to No.3 in the bowlers rankings after picking 12 wickets in the series against India!
https://t.co/6j9wjZ7gar pic.twitter.com/JuICQ9UOoj
वहीं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में कुल 12 विकेट झटके। वह गेंदबाजो को रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 29 वर्षीय ट्रेंट बोल्ट ने हैमिल्टन में खेले गए सीरीज के चौथे मैच में 21 रन देकर पांच विकेट लिए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन की मदद से न्यूजीलैंड सीरीज में एकमात्र मैच जीत सका ।
यह भी पढ़े:-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने 4-1 से जीती वनडे सीरीज
नदी के किनारे रोमांटिक मूड में नजर आए विराट-अनुष्का, देखें तस्वीर
कतर ने चैंपियन जापान को मात देकर पहली बार जीता एशिया कप का खिताब
Herald