Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC क्रिकेट वर्ल्‍ड कप में दर्शकों को नहीं देखने को मिलेगा भारत-पाक मैच!

इंटरनेट डेस्क। 2019 मई-जून में इंग्लैंड में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने वाला है। इसी बीच आईसीसी वनडे विश्वकप में फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का खास इंतजार है। लेकिन अब 16 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर संकट के बादल छाते नजर आ रहे है।

जवानों की शहादत को विराट का सलाम, शहीदों के सम्मान में कप्तान कोहली ने किया ये 'विराट' फैसला

इसका कारण हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवानों के शहीद होने से देशभर में जबर्दस्‍त आक्रोश है। इसी बीच अब ये प्रश्न खड़ा हो गया है कि भारत को पाकिस्तान के साथ विश्वकप में मैच खेलना चाहिए या नहीं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में नजर आएगा ये नया चेहरा, टीम चयन से कुछ देर पहले ही कर डाला ये कारनामा

क्रिकेट से जुड़े कई दिग्गज तो यहीं चाहते हैं कि विश्व कप में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहिए। क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) के सचिव सुरेश बाफना और स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने तो कह दिया है कि टीम इंडिया को विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिए। इस आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया जा रहा है। आईसीसी वर्ल्ड कप की उलटी गिनती शुरू है और अब क्रिकेट के महाकुंभ को शुरू होने में महज 99 दिन बाकी हैं। भारत अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगा। पाकिस्तान के खिलाफ मैच 16 जून को है।