स्पोर्ट्स डेस्क। पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। जिसके बाद पूरे देश में आतंक बाद के खिलाफ काफी गुस्सा देखने को मिल है रहा है। इस बीच ही खबर आ रही है कि हाल ही में होने वाले विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकबाले नहीं खेले जाएंगे। हालांकि आपको बता दे कि अभी तक इस तरह का कोई फैसला नहीं किया है। लेकिन इस बीच ही हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने एक बयान दिया है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने कहा है कि अभी तक विश्वकप के कार्यक्रम में कोई बदलाव नही किया गया है साथ ही उन्होंने ने कहा है कि ऐसा अभी तक कोई संकेत नजर नहीं आ जिसकी वजह से इसमें कोई बदलाव किया जा सकता हैं। आपको बता दे कि कारगिल युद्ध के दौरान 1999 के विश्व कप में भी भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेला था। साथ ही आपको बता दे कि हाल ही में भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी एक बयान में कहा है कि वह भी चाहते हैं कि टीम इंडिया पाकिस्तान से मुकाबला ना खेले।
आइसीसी के सीईओ डेव रिचर्डसन ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को लेकर सहानुभूति जाहिर की है। साथ ही उन्होंने ने कहां है कि हम अपने सदस्यों के साथ स्थिति पर निगरानी रखेंगे। साथ ही उन्होंने ने संकेत दिए है कि आइसीसी क्रिकेट विश्व कप के मुकाबले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक नहीं होंगे। साथ ही माना जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बीसीसीआई से बात करना चाहता है।
ये भी देखें
पंजाब-राजस्थान के बाद अब HP क्रिकेट संघ ने हटाईं पाकिस्तान क्रिकेटरों की तस्वीरें
आईपीएल से पहले युवराज सिंह ने मारा हैरान कर देने वाला छक्का, देखें वीडियो
पुलवामा आतंकी हमले पर भारतीय गेंदबाज ने कहा- देश के लिए गेंद छोड़ ग्रेनेड भी उठाने के लिए तैयार
Herald