Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC प्लेयर टेस्ट रैंकिंग: श्रीलंकाई खिलाड़ियों को रैंकिंग में हुआ बड़ा फायदा, भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा अब भी कायम

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खत्म हुई टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी ने अपनी रैंकिंग को अपडेट किया है. इस अपडेट आईसीसी रैंकिंग में जहां श्रीलंका के खिलाड़ियों को जमकर फायदा हुआ है. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को आईसीसी की तजा टेस्ट रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है. हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में आईसीसी रैंकिंग का लेखा-जोखा बताएंगे.

श्रीलंकाई खिलाड़ियों को रैंकिंग में बड़ा फायदा 

श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस को आईसीसी रैंकिंग में सबसे बड़ा फायदा हुआ है. वह 11 स्थान के फायदे के साथ 18वें नंबर पर आ गए है.

निरोशन डिकवैला 8 स्थान के फायदे के साथ 37वें स्थान पर आ गये है. डीन एल्गर को 7 स्थान का नुकसान हुआ हैं और वह 23वें पायदान पर आ गए है. टेम्बा बवुमा को भी 5 स्थान का नुकसान हुआ हैं और वह 43वें पायदान पर फिसल गए है.

सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले विश्व फर्नांडो को 6 स्थान का फायदा हुआ हैं और वह 43वें पायदान पर आ गए है. हालाँकि, ऑलराउंडर खिलाड़ियों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 922 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है. वहीं गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंग्स 878 अंको के साथ पहले पायदान पर हैं. ऑलराउंडर की रैंकिंग में जेसन होल्डर 439 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है.

यहाँ देखें आईसीसी के टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाजों की अपडेट रैंकिंग

रैंकिंग       खिलाड़ी      रेटिंग पॉइंट्स 
1 विराट कोहली 922
2. केन विलियमसन 897
3. चेतेश्वर पुजारा 881
4. स्टीवन स्मिथ 857
5. हेनरी निकोलस 763
6. जो रूट 763
7. डेविड वार्नर 756
8. एडियन मक्रम 719
9. क्विंटन डी कॉक 718
10. फाफ डू प्लेसी 702

यहाँ देखें आईसीसी के टॉप-10 टेस्ट गेंदबाजो की अपडेट रैंकिंग

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. पैट कमिंग्स 878
2. जेम्स एंडरसन 862
3. कगिसो रबाडा 851
4. वर्नोन फिलेंडर 813
5. रविन्द्र जडेजा 794
6. ट्रेंट बोल्ट 771
7. मोहम्मद अब्बास 770
8. जेसन होल्डर 770
9. टिम साउदी 767
10. रविचंद्रन अश्विन 763

यहाँ देखे अपडेट टेस्ट ऑलराउंडर की टॉप-5 रैंकिंग 

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. जेसन होल्डर 439
2. शाकिब अल हसन 415
3. रविन्द्र जडेजा 387
4. बेन स्टोक्स 357
5 वर्नोन फिलेंडर 326

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post ICC प्लेयर टेस्ट रैंकिंग: श्रीलंकाई खिलाड़ियों को रैंकिंग में हुआ बड़ा फायदा, भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा अब भी कायम appeared first on Sportzwiki.