इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की कंगारू टीम के खिलाफ दो टी20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज से पहले टीम में वापसी हो गई है। इसी बीच आपको बता दें कि हाल ही में जारी हुई आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में कप्तान विराट कोहली शीर्ष स्थान पर काबिज है। वहीं, विराट कोहली के साथ कंगारू धरती पर हाल ही में टीम इंडिया को करीब 70 साल बाद टेस्ट सीरीज जीताने में अहम भूमिका निभाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने भी अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है।
ताजा जारी हुई टेस्ट रैंकिंग में कप्तान विराट ने 922 रेटिंग प्राप्त की है। उसके बाद ब्लैककैप के कप्तान केन विलियमसन 897 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर और भारतीय टीम के टेस्ट के मुख्य बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा 881 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। भारतीय टीम की और से कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के अलावा कोई भी बल्लेबाज टॉप टेन में शामिल नहीं है।
वहीं, गेंदबाजी में बात करें तो ताजा जारी हुई टेस्ट रैंकिंग में कंगारू टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को पीछे छोड़ कर शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया है। आपको बता दें कि 2006 में पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे। उसके बाद कमिंस पहले गेंदबाज है जो नंबर एक पर काबिज हुए है। दो नंबर पर रबाडा के साथ इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। भारतीय गेंदबाजों में केवल रविंद्र जडेजा 794 अंकों के साथ 5वें स्थान पर है। भारत का ये हरफनमौला खिलाड़ी आलराउंडरों की सूची में तीसरे स्थान पर है।