इंटरनेट डेस्क। आईसीसी ने बुधवार यानी की आज वनडे की ताजा टीम की रैंकिंग जारी की है। ताजा जारी वनडे रैंकिंग भारतीय टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है। लेकिन ताजा जारी वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड की टीम को फायदा मिला है। कीवी टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
जवानों की शहादत को विराट का सलाम, शहीदों के सम्मान में कप्तान कोहली ने किया ये 'विराट' फैसला
इससे पहले न्यूजीलैंड को भारतीय टीम ने उसी की धरती पर वनडे सीरीज में 4—1 से हराया था। जिसके कारण कीवी टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई थी। लेकिन कीवी टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और तीसरे स्थान पर पहुंचने में सफल हुई। न्यूजीलैंड की टीम ने बांग्लादेश की टीम को तीन वनडे की मैचों की सीरीज में 3—0 से हराकर ये कामयाबी हासिल की।
ताजा जारी वनडे रैंकिंग में इंग्लिश टीम 126 अंकों के साथ टॉप में है, भारतीय टीम 122 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम 112 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसी बीच आपको बता दें कि वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज खेलनी है। भारत और कंगारू टीम के बीच इस अभियान की शुरूआत 24 फरवरी को टी20 सीरीज से होगी।इससे पहले आपको बता दें कि भारतीय टीम ने हाल ही में कंगारू दौरा किया था। भारतीय टीम ने इस दौरान लगभग 70 सालों बाद कंगारू धरती पर उन्हीं को मात देकर टेस्ट और वनडे सीरीज जीतने में सफल हुई।