स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला गया। इस रोमांचक मैच में भारत जीत की दहलीज पर पहुंचकर गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (36 गेंदों पर 50 रन) के अर्धशतक और महेंद्र सिंह धोनी 29 रन की पारी के बदौलत सात विकेट पर 126 बनाए।
भारत के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतर ऑस्ट्रेलिया भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। लेकिन मैच अंतिम गेंद तक चला। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल (56) और डार्सी शॉर्ट ने (37) के बीच तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी से एक समय आसान जीत की तरफ से बढ़ गई थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने मैच में वापसी की। इसका श्रेय जसप्रीत बुमराह (16 रन देकर तीन विकेट) को जाता है।
अंतिम ओवर का हाल
अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलिया के झाए रिचर्डसन और पैट कमिंस क्रीज़ पर थे। उसे 14 रन की जरूर थी और गेंद उमेश यादव के हाथ में थी। दोनों बल्लेबाजों ने उमेश की गेंद पर एक-एक चौका लगाया। कमिंस ने 5वीं गेंद चार रन के लिए भेजी और अंतिम गेंद पर दो रन लेकर टीम का स्कोर 7 विकेट पर 127 रन पर पहुंचा दिया। बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
यह भी पढ़े:-
PV सिंधु ने तेजस फाइटर में उड़ान भर रचा इतिहास, देखें तस्वीरें
WI v ENG 2nd ODI: वेस्टइंडीज को 5 साल बाद नसीब हुई जीत, हेटमेयर ने जड़ा शतक
IND vs AUS 1st T20 : भारत की तरफ से इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
Herald