Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS: मैक्सवेल की तूफानी पारी के आगे भारतीय गेंदबाजों ने टेके घुटने, ऑस्ट्रेलिया ने जीती टी-20 सीरीज

स्पोर्ट्स डेस्क। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दूसरे और आखिरी मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 191 रनों का लक्ष्य रखा।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 19.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। उन्होंने 55 गेंदों में 9 छक्के और 7 चौको की मदद से 113 रन बनाये। यह उनका तीसरा इंटरनेशनल टी-20 शतक है। यही नहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 11 साल बाद भारत के खिलाफ कोई टी-20 सीरीज जीती है।

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने सभी प्रारूपों में पिछली 15 सीरीज में से 14 में जीत दर्ज की थी जबकि एक ड्रॉ रही थी। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 72 रन की पारी खेली। विराट के अलावा लोकेश राहुल ने 47 और महेंद्र सिंह धोनी ने 40 रन की पारी खेली। आपको बता दें, कोहली और धोनी ने चौथे विकेट के लिए 100 रन जोड़े।

इस प्रकार थी टीम:
भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, और सिद्धार्थ कौल।

ऑस्ट्रेलियाई टीम: एरोन फिंच (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, पीटर हैंड्सकोंब (विकेटकीपर), एश्टन टर्नर, नाथन कुल्टर नाइल, पैट कमिंस, झाए रिचर्डसन, जेसन बेहरनडोर्फ और एडम जम्पा।



Herald